मुंबई एयरपोर्ट पर होगी सिर्फ 19 विमानों की उड़ान व लैंडिंग
मुंबई : निसर्ग तूफान की तीव्रता को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट से सिर्फ 19 विमानों की उड़ान व लैंडिंग का निर्णय लिया गया है। मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 31 विमानों की लैंडिंग व उड़ान रद्द कर दी है। मंगलवार को देर रात मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयर एशिया इंडिया, एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयर और स्पाईस जेट के 19 विमानों की उड़ान व लैंडिंग को अनुमति दी गई है। जानकारी के अनुसार कोरोना के संकटकाल को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट से प्रतिदिन सिर्फ 50 विमानों के उड़ान व लैंडिंग की अनुमति दी गई है। लेकिन निसर्ग तूफान को देखते हुए 3 जून को सिर्फ 19 विमानों के उड़ान व लैंडिंग की अनुमति दी गई है। इनमें मुंबई एयरपोर्ट से 11 विमानों की उड़ान होगी और 9 विमान लैंडिंग कर सकेंगे। साथ ही विमानों के उड़ान व लैंडिंग के समय में भी परिवर्तन किया जाने वाला है। मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी संबंधित एयरलाइंस को यात्रियों को इस संबंध में जानकारी दिए जाने की भी सूचना दी है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal