अज्ञात लोगों के खिलाफ़ दर्ज होगा मुकदमा, ली गई तहरीर
भदोही : यूपी के भदोही जिले में शनिवार की सुबह एक कुएं से गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कम्प मच गया। इस तरह की ख़बर फैलते ही मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सूखे कुएं से अवशेष निकलवा कर जांच के लिए भेजा है। इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मुकदमा भी दर्ज करेगी। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के बिहियापुर गांव निवासी अशोक कुमार उपाध्याय ने पुलिस को सूचना दिया कि हमारे बगीचे के पास पुराने कुएं से बदबू उठ रही है। जिसमें किसी पशु का वध कर उसके अवशेष को कुएं में डाल दिया गया है। यह अवशेष गौवंश का है। इस सूचना पर सक्रिय पुलिस मौके पर पहुँच गई। बाद में कुएं से अवशेष को बाहर निकलवाया गया। पूरे अवशेष से मांस और चमड़ी गायब थी।
अशोक उपाध्याय के अनुसार किसी शरारती तत्व ने अवशेष को रात में डाला है। यह गोवंश के सिर का हिस्सा और कान भी है। सिर के हिस्से पर कोई चमड़ी नहीँ मिली है। शनिवार की सुबह बदबू उठने से कुएं के पास गया तो यह यह धड़ दिखाई दिया। इस मामले अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कुएं से बरामद अवशेष किसी पशु का है। लेकिन मुंह के हिस्से से चमड़ी गायब होने से यह कहना मुश्किल है कि अवशेष गौवंश का ही है। वह नीलगाय या किसी दूसरे पशु का भी हो सकता है। लेकिन गौवंश से भी इनकार नही किया जा सकता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने बाद ही स्थित साफ होगी।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal