अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीएमएस छात्र ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-8 के मेधावी छात्र पियूष चंदेरिया ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में गणित विषय में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें अनेक देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने गणित ज्ञान का प्रदर्शन किया। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में पियूष ने गणित विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। इस उपलब्धि हेतु पियूष को सी.एम.एस. द्वारा रु. 50,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com