लखनऊ। लखनऊ के पूर्व उप महापौर अभय सेठ की कोरोना से मौत हो गई है। संक्रमण के बाद उन्हें कुछ दिन पहले राजधानी के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक जताया है। पूर्व उप महापौर अभय सेठ की कुछ दिनों पहले बुखार व सर्दी-जुकाम के बाद कोरोना जांच कराई गई थी। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हे बीती 27 जून को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक पूर्व उप महापौर को को डायबिटीज व दिल की गंभीर बीमारी भी थी। दिल की बाईपास सर्जरी भी हुई थी। आज उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व उप महापौर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal