आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक सहित 84 नए पॉजिटिव, गोरखपुर में हड़कम्प

गोरखपुर। जिले में पहली बार एक साथ 84 मरीज मिले हैं। शहर के 60 और ग्रामीण क्षेत्र में 24 पॉजिटिव शामिल हैं। इन मरीजों में 90 प्रतिशत युवा हैं। संक्रमितों में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) के सीनियर वैज्ञानिक, एक इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक, कमिश्नर के पीए की पत्नी और बेटी भी शामिल हैं। सहजनवां की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर व ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई है। शहर के तारामंडल, पुलिस लाइंस, बशारतपुर, हुंमायूँपुर, रामजानकी नगर शाहपुर, रहमतनगर, हनुमान चौक, बसंतपुर, जटेपुर, राजघाट, रसुलपूर, मोहद्दीपुर आरपीएप कॉलोनी, मियां बाजार के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सहजनवां में छह, गोला में पांच, पिपरौली में 12 और पिपराइच में एक मरीज मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 632 हो गई है। 17 की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है। आरएमआरसी के 38 वर्षीय सीनियर वैज्ञानिक और आरएमआरसी का ही 25 वर्षीय लैब टेक्नीनिशियन पॉजिटिव मिला है। दोनों लोग बीआरडी कैंपस में रहते हैं।

तारामंडल के वसुंधरा इन्क्लेव का 27 साल का युवक, हुमायुपुर के कबीरनगर का रहने वाला 43 वर्षीय युवक, बशारतपुर के रामजानकी नगर के 42 साल का युवक, बेलघाट के मजगवा घाट का रहने वाला 50 वर्षीय व्यक्ति, सहजनवां के मलूर का 53 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुर के रामजानकी नगर की 12 साल की किशोरी, रहमतनगर के एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 15 साल के दो किशोर, एक 43 साल का युवक और एक 48 साल के व्यक्ति शामिल है। इसी मोहल्ले के 23 साल का युवक भी, राजघाट के हनुमान चौक का 15 साल का किशोर, बसंतपुर के 30 साल का युवक, हुसैनाबाद का 23 साल का युवक, जटेपुर कालीमंदिर की 49 वर्षीय महिला, हसनगंज मिर्जापुर का 42 साल का युवक, मियां बाजार के एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। पुलिस लाइंस में पहली बार एक साथ 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पूर्व पुलिस लाइंस का एक सिपाही पॉजिटिव मिल चुका है। इसके बाद से पुलिस लाइंस में एक साथ कईयों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। पॉजिटिव पाए गए लोगों की उम्र 23, 22, 29, 23, 28, 22, 24, 22, 22, 23 है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

पिपरौली के बेलवादरी गांव में एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। इनमें छह साल की एक मासूम, 46 साल और 54 साल की महिला शामिल है। जबकि एक एक 75 वर्षीय बुजुर्ग, 43 साल का व्यक्ति और 55 साल का एक व्यक्ति शामिल है। जबकि इसी गांव के दो बुजुर्ग और पॉजिटिव मिले हैं। यह भी एक ही परिवार के हैं। दोनों की उम्र 80 साल है। इसी गांव का 20 साल का युवक भी संक्रमित मिला है। इसी क्षेत्र के मंगा कोड़ार की 40 वर्षीय व्यकित और महावीर छपरा का 28 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। पिपरौली के भीड़ीखीरी में 20 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। पिपरौली स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आठ जुलाई को केंद्र पर लगे रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट किया है।

सहजनवां तहसील क्षेत्र में भी संक्रमण बढ़ा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के गनर व ड्राइवर को भी संक्रमण हो गया है। इससे हड़कंप मच गया है। सहजनवां के वार्ड नंबर तीन में चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनकी उम्र 45, 50, 42, 20, 38 है। इसमें 45 साल की एक महिला भी शामिल है। सहजनवां का मालूर गांव का 53 वर्षीय व्यक्ति और हरपुर का रहने वाला 35 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिला है। इसके अलावा चरगांवा के औरहिया गांव का 42 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। गोला के देवकली गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर, दिल्ली और चक महेशपुर का 38 साल का युवक मुंबई से आया था। राजघाट गोला का 30 साल का युवक पॉजिटिव मिला है। कैंपियरगंज के मोगलहा ग्राम पंचायत में 30 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय किशोरी कोरोना पॉजिटिव मिली है। युवक 28 जून को मुंबई से आया था। किशोरी के परिवार के तीन लोग मुंबई से आए थे। इनमें एक में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है।

शहर के हरिओम नगर कॉलोनी के रहने वाले 62 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इन्होंने अपनी जांच निजी लैब में कराई थी। एक इंटर व डिग्री कॉलेज के प्रबंधक का एक क्लब भी चलता है। एक बड़े सामाजिक संगठन से जुड़े हैं। इस वजह से हड़कंप का माहौल है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। इन क्षेत्रों में सैनिटाइज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com