लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किये जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल एवं सहज स्वभाव के धनी श्री सिन्हा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हैं। श्री मनोज सिन्हा के उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुये उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने विश्वास व्यक्त किया है कि निश्चित ही श्री सिन्हा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर दिन दूनी, रात चैगुनी तरक्की करेगा और भारत को विश्व गुरू बनाने की राह को सुदृढ़ करेगा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal