भाजपा महानगर ने मनाई सरदार पटेल की 145 वीं जयंती
वाराणसी। राष्ट्रीय एकता के महानायक एवं अखंड भारत के शिल्पी “भारत रत्न” लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 145वीं जयन्ती पर शनिवार को याद किया गया। भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने अध्यक्ष विद्यासागर राय के अगुवाई में मलदहिया चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राय ने कहा कि देशी रियासतों का विलय स्वतंत्र भारत की पहली उपलब्धि थी। निर्विवाद रूप से पटेल का इसमें विशेष योगदान था। नीतिगत दृढ़ता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें सरदार और लौह पुरुष की उपाधि दी थी। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजाद भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल को सन 1991 में मरणोपरांत “भारत रत्न” सम्मान दिया गया। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार पटेल का सपना जम्मू कश्मीर को भारत में शामिल होना चाहिए, उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री नवीन कपूर तथा धन्यवाद ज्ञापन जगदीश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अशोक पटेल, आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, मधुकर चित्रांश, डॉ गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, डॉ अनुपम गुप्ता ,सिद्धनाथ शर्मा ,शत्रुघ्न पटेल, सुशील गुप्ता आदि शामिल रहे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal