
लखनऊ, 4 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-7 की मेधावी छात्रा वगीशा सिंह ने ‘ब्रेनोबे्रन वन्डरकिड-2020’ प्रतियोगिता में ‘नेशनल टाॅपर’ का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु वगीशा को ट्राफी, मैडल, प्रशस्ति पत्र एवं एक हजार रूपये के नगद पुरस्कार से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आॅनलाइन किया गया, जिसमें देश भर के लगभग 1500 विद्यालयों से 50,000 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने मेंटल मैथ्स, लाॅजिकल एबिलिटी, जनरल नाॅलेज एवं स्पीड टाइपिंग में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर नेशनल टाॅपर का खिताब अपने नाम किया तथापि प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal