
लखनऊ, 8 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के कम्युनिटी रेडियो की टीम को कोरोना काल में जनमानस को पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने हेतु जागरूक करने के लिए सम्मानित किया गया है। सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो को यह सम्मान एम.आर.एस.पी. सेवा समिति द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सी.एम.एस. रेडियो के विभागाध्यक्ष श्री वर्गीज़ कुरियन एवं प्रोग्राम कोर्डिनेटर श्री आर.के. सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री वर्गीज़ कुरियन ने कहा कि सी.एम.एस. रेडियो का हमेशा यह प्रयास रहता है कि विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके। सी.एम.एस. रेडियो के प्रोग्राम कोर्डिनेटर श्री आर.के. सिंह ने कहा कि सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो ‘बेजुबान मेहरबान’ एवं ‘हमारा प्राणी जगत’ जैसे कार्यक्रमों की मदद से पशु-पक्षियों से उचित व्यवहार के प्रति जनमानस को लगातार जागरूक करता रहा है, तथापि कोरोना काल में इस प्रकार की कार्यक्रमों की बहुत प्रासंगिकता रही। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने सी.एम.एस. रेडियो की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal