लखनऊ। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डर पर तकरीबन एक माह से किसान आंदोलनरत है। इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश के किसान भी शामिल है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारियों के रुप में तैनात किया है। यह अफसर आंदोलन वाले किसानों से बात कर उनकी सूची बनायेंगे साथ ही साथ डैमेज कंट्रोल की कोशिश करेंगे। शासन ने जिन अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है। उसमें लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस महानिदेशक विजय कुमार को तैनात किया है।
गौतमबुद्धनगर में पुलिस महानिदेशक आनंद कुमार, फिरोजाबाद में पुलिस महानिरीक्षक जीके गोस्वामी, पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर को मैनपुरी, पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया को अलीगढ़, पुलिस उपमहानिरीक्षक केबी सिंह को एटा, पुलिस उपमहानिरीक्षक दीलिप को हाथरस, पुलिस उपमहानिरीक्षक एलआर कुमार को कासगंज, अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश को प्रयागराज, अपर पुलिस महानिदेशक सतीश कुमार माथुर को फतेहपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह को कौशाम्बी, अपर पुलिस महानिदेशक राजा श्रीवास्तव को प्रतापगढ़, पुलिस महानिरीक्षक बीआर मीना को हमीरपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक रामलाल वर्मा को महोबा, पुलिस महानिरीक्षक के सत्यनारायण को बांदा, पुलिस उप महानिरीक्षक पूनम श्रीवास्तव को चित्रकूट, अपर पुलिस महानिदेश दावा शेरपा को गोरखपुर, पुलिस महानिरीक्षक नवनीत सिकेरा को महाराजगंज, अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण को कुशीनगर, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश मोदक को देवरिया का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक एन रवीन्द्र को सिद्धार्थनगर, पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय को बस्ती, पुलिस उप महानिरीक्षक शिवशंकर को संत कबीरनगर, पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश को बहराइच, पुलिस महानिदेशक चन्द्र प्रकाश को गोंडा, अपर पुलिस महानिदेशक आशुतोष पाण्डेय को श्रावस्ती, पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार को बलरामपुर, अपर पुलिस महानिदेशक बृजभूषण को वाराणसी, पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. मनोज कुमार को गाजीपुर, पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीना चंदौली, अपर पुलिस महानिदेशक एमके बशाल को जौनपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक संजय कुमार को संत रवीदासनगर, पुलिस महानिरीक्षक पीयूष श्रीवास्तव को मिरजापुर, पुलिस महानिरीक्षक धर्मवीर को सोनभद्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक रतनकांत पाण्डेय आजमगढ़, पुलिस उपमहानिरीक्षक गंगानाथ त्रिपाठी को मऊ, पुलिस उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय को बलिया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal