देवरिया| जनपद में अभी हाल ही में दो थाने बरियारपुर व महुआडीह अस्तित्व में आए हैं। जिसमें नए थाना महुआडीह पुलिस को एक बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है। महुआडीह थाने पर नियुक्त प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे की मुखबिर की सूचना पर रामपुर गौनरिया के पास से एक बोलेरो वाहन नंबर OD-22-F-2150 में चेंबर बनाकर छिपाए गए विभिन्न पैकटों में कुल 51 किग्रा गाजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 10 हजार रुपए हैं। साथ ही साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें बुद्धि राम सिंह पुत्र खूब लाल सिंह निवासी आनंद नगर तमकुही रोड थाना-सेवरही जनपद- कुशीनगर व मिथुन कुमार सिंह पुत्र खूब लाल सिंह निवासी सखीरा टोला थाना गोपालपुर जनपद- गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए बरामद किए गए 51 किग्रा अवैध गाजा व वाहन का कीमत लगभग 10 लाख 10 हजार रूपए है। जिस के संबंध में थाना महुआडीह पर मु.अ.सं.-01/2021 धारा- 8/2020 एनडीपीएस एक्ट का मुक़दमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने थाना महुआडीह पुलिस टीम को 5 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal