दुनिया

पाकिस्तान का एक और चांद नवाब, रिपोर्टर ने बाथटब में बैठकर की रिपोर्टिंग, देखिए मजेदार वीडियो

पाकिस्तान के एक रिपोर्टर चांद नवाब का वीडियो जिसमें वह ईद के मौके पर अपने-अपने घरों की ओर जा रहे लोगों पर एक रेलवे स्टेशन से रिपोर्टिंग कर रहे थे खासा वायरल हुआ। यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि इसे …

Read More »

बिगड़ती हुई आर्थिक संकट से जूझता पाक, क्या इससे उबर पाएगा?

। पाकिस्तान अपनी बिगड़ती हुई आर्थिक स्थिति के चलते लगातार कर्जे के बोझ तले दबता जा रहा है। अभी हाल ही में एक खबर आई है जिसमें सवाल उठाया गया है कि चीन के बेशुमार कर्ज तले दबा पाकिस्तान क्या इससे …

Read More »

बिगड़ती हुई आर्थिक संकट से जूझता पाक, क्या इससे उबर पाएगा?

पाकिस्तान अपनी बिगड़ती हुई आर्थिक स्थिति के चलते लगातार कर्जे के बोझ तले दबता जा रहा है। अभी हाल ही में एक खबर आई है जिसमें सवाल उठाया गया है कि चीन के बेशुमार कर्ज तले दबा पाकिस्तान क्या इससे …

Read More »

चीन कर रहा अंतरिक्ष में अमेरिका को पछाड़ने की तैयारी, जानिए क्‍या है प्रोजेक्‍ट

लांग मार्च रॉकेट चीन की सरकार के द्वारा संचालित एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम का एक रॉकेट परिवार है। इसका विकास और डिजाइन चीन अकादमी प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी में किया गया। रॉकेट का नाम चीनी कम्युनिस्ट इतिहास के लांग मार्च की घटना के बाद नामित किया गया। लेकिन बीते तीन दशकों में चीन ने अंतरिक्ष अभियान में अरबों डॉलर झोंके हैं। बीजिंग ने रिसर्च और ट्रेनिंग पर भी खासा ध्यान दिया है। यही वजह है कि 2003 में चीन ने चंद्रमा पर अपना रोवर भेज दिया और वहां अपनी लैब बना दी।

अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को चुनौती देने के लिए चीन अत्यधिक शक्तिशाली रॉकेट का निर्माण कर रहा है। मार्च-9 नाम का यह रॉकेट नासा के रॉकेट से अधिक भार पृथ्वी की निचली कक्षा में ले जाने …

Read More »

नेस्तोनाबूद हो गया आतंक का एक नाम, मारा गया आईएस सरगना बगदादी का बेटा

सीरिया के होम्स प्रांत में जिहादियों के एक हमले के दौरान इस्लामिक स्टेट सरगना अबू बकर अल-बगदादी का बेटा हुदायफाह अल-बद्री मारा गया. आईएस की प्रोपैगैंडा एजेंसी अमाक ने एक बयान में कहा, ‘‘होम्स में थर्मल पावर स्टेशन पर नुसायरियाह और रूस के खिलाफ अभियान में अल-बद्री मारा गया.’’ अमाक ने इसके साथ एक युवक की तस्वीर जारी की है जिसके हाथ में राइफल है. इराकी बलों के आतंकवाद रोधी अभियान में जिहादियों को काफी हद तक खदेड़ा गया आईएस राष्ट्रपति बशर अल-असद के अलावैत धार्मिक अल्पसंख्यक पंथ के लिए नुसायरियाह शब्द का इस्तेमाल करता है.आईएस ने 2014 में ईराक के बड़े हिस्से पर कब्जे के बाद सीरिया और ईराक में खुद को खलीफा घोषित किया था. बहरहाल, तब से लेकर अब तक सीरिया और इराकी बलों के आतंकवाद रोधी अभियान में जिहादियों को काफी हद तक खदेड़ा गया. इराकी सरकार ने आईएस पर जीत का एलान किया था पिछले साल इराकी सरकार ने आईएस पर जीत का एलान किया था लेकिन सेना अब भी सीरियाई सीमा पर ज्यादातर मरुस्थलीय इलाकों को निशाना बनाकर अभियान चला रही है. बगदादी पर है दो करोड़ 50 लाख डॉलर का इनाम इराक के एक खुफिया अधिकारी ने मई ने बताया था कि कई मौकों पर मृत घोषित किया गया आईएस नेता बगदादी अब भी जिंदा है और सीरिया में है. बगदादी को ‘‘ धरती पर सबसे वांछित व्यक्ति’’ घोषित किया गया है और अमेरिका ने उसे पकड़ने पर दो करोड़ 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है

सीरिया के होम्स प्रांत में जिहादियों के एक हमले के दौरान इस्लामिक स्टेट सरगना अबू बकर अल-बगदादी का बेटा हुदायफाह अल-बद्री मारा गया. आईएस की प्रोपैगैंडा एजेंसी अमाक ने एक बयान में कहा, ‘‘होम्स में थर्मल पावर स्टेशन पर नुसायरियाह …

Read More »

ईरान से तेल निर्यात पर भारत को नहीं मिलेगी कोई छूट

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा है कि भारत और तुर्की जैसे देशों को ईरान से तेल के आयात पर कोई छूट नहीं मिलेगी. ट्रंप सरकार का मानना है कि अगर इन देशों को कोई छूट दी गई तो ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध बेअसर साबित होंगे. इराक और सऊदी अरब के बाद ईरान वो तीसरा देश है जो भारत को सबसे ज़्यादा तेल निर्यात करता है. अप्रैल 2017 से जनवरी 2018 के बीच ईरान ने भारत को 18.4 मिलियन टन तेल का निर्यात किया है. अमेरिका ने जारी की है 11 देशों की लिस्ट अमेरिका ने 11 देशों से कहा है कि वो ईरान से तेल लेना बंद कर दें. इन 11 देशों की लिस्ट में भारत का भी नाम शामिल है. अमेरिका ने ईरान पर जो ताज़ा प्रतिबंध लगाए हैं उसके तहत वो चाहता है कि ये 11 देश और इससे जुड़ी कंपनियां ईरान से तेल लेना बंद कर दें. एक सावल के जवाब में एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ट्रंप के देश ने भारत और चीन को भी उन देशों की लिस्ट में शामिल किया है जिनसे चार नवंबर के बाद ईरान से तेल का कारोबर बंद कर देने की उम्मीद जताई जा रही है. लेकिन चीन इसे मानता नज़र नहीं आ रहा. अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि भारत और चीन इस लिस्ट में सबसे बड़े और ज़रूरी देश हैं क्योंकि उनकी एनर्जी की ज़रूरतें बहुत ज़्यादा हैं. ऐसे में ईरान पर लगे प्रतिबंध का इन देशों और इनकी कंपनियों को पालन करना होगा. अधिकारी ने याद दिलाया कि साल 2015 के पहले भी अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध लगा रखे था. ताज़ा प्रतिबंधों के तहत ये तय किया जाएगा कि भारत और चीन जैसे देशों का ईरान के साथ तेल व्यापार शून्य पर चला जाए. अमेरिका का मानना है कि भारत-चीन समेत लिस्ट में शामिल 11 देशों और इनसे जुड़ी कंपनियों को अभी से ईरान के साथ तेल के व्यापार में कमी लाना शुरू कर देना चाहिए और चार नवंबर तक इसे ज़ीरो पर ले आना चाहिए. मई में परमाणु समझौते से अलग हुआ था अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई महीने में ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी. ओबामा के समय के इस समझौते की ट्रंप पहले ही कई बार आलोचना कर चुके हैं. समझौते से अलग होते हुए ट्रंप ने कहा था, ‘‘मेरे लिए यह साफ है कि हम ईरान को परमाणु बम बनाने से नहीं रोक सकते. ईरान समझौता कई खामियों से भरा और एकतरफा है.’’ अलग होने के बाद उन्होंने ईरान के खिलाफ ताजा प्रतिबंधों वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे और बाकी के देशों को ईरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम पर उसका साथ देने के खिलाफ चेतावनी दी थी. ट्रंप ने कहा था कि इस समझौते ने ईरान को बड़ी मात्रा में धन दिया और इसे परमाणु हथियार हासिल करने की तरफ बढ़ने से नहीं रोक सका. अपने चुनाव प्रचार के दौरान ही ट्रंप ने ओबामा के कार्यकाल में किए गए ईरान परमाणु समझौते की कई बार आलोचना की थी. उन्होंने समझौते को खराब बताया था. इस समझौते की मध्यस्थता करने वाले तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी थे. जुलाई 2015 में ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों और जर्मनी (P5+1) के अलावा यूरोपीय यूनियन के बीच वियना में ईरान परमाणु समझौता हुआ था. क्या था समझौता और क्यों हुआ फेल ईरान के साथ हुए परमाणु समझौते के मुताबिक ईरान को अपने संवर्धित यूरेनियम के भंडार को कम करना था और अपने परमाणु संयंत्रों को निगरानी के लिए खोलना था, बदले में उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में रियायत दी गई थी. डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाए कि ईरान समझौते के बाद भी दुनिया से छिपकर अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखे हुए है जिसके बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर समझौता फेल हुआ तो वो पहले से कहीं ज्यादा यूरेनियम का संवर्धन करेगा.

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा है कि भारत और तुर्की जैसे देशों को ईरान से तेल के आयात पर कोई छूट नहीं मिलेगी. ट्रंप सरकार का मानना है कि अगर इन देशों को कोई छूट …

Read More »

OMG एक साथ इतनी जगह से चुनाव लड़ रहे है इमरान खान

25 जुलाई को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं के चुनाव होने जा रहे है जहा कुल 849 सामान्य सीटों पर 11,855 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग की पहली सूची के अनुसार नेशनल असेंबली की 272 सामान्य सीटों पर 3,459 उम्मीदवार और चार प्रांतीय विधानसभाओं की 577 सामान्य सीटों पर 8,396 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. नेशनल असेंबली लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित की जाती है और कुल 342 सदस्य में से 272 सीधे निर्वाचित किए जाते हैं, जबकि 60 सीट महिलाओं तथा 10 सीट धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं. सूत्रों ने से मिली खबर में लिखा है कि आंकड़ों से पता चलता है कि इस बार के चुनाव में 2013 के आम चुनाव के मुकाबले उम्मीदवारों की संख्या में काफी कमी आई है. 2013 में 15,629 उम्मीदवार मैदान में थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पी एम एल एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ तीन प्रांतों के चार निर्वाचन क्षेत्रों-एन ए-132 (लाहौर), एन ए-192 (डेरा गाजी खान), एन ए-249 (कराची) और एन ए-3 (स्वात) से चुनाव लड़ रहे हैं. क्रिकेटर से नेता बने और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख इमरान खान पांच निर्वाचन क्षेत्रों-एन ए-35 (बन्नू), एन ए-53 (इस्लामाबाद), एन ए-95 (मियांवाली), एन ए-131 (लाहौर) तथा एन ए-243 (कराची) से चुनाव लड़ रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी एन ए-158 (मुल्तान) सीट से चुनाव मैदान में हैं, जबकि उनके बेटे अली मूसा गिलानी और अली कादिर गिलानी एन ए-157 और एन ए-154 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव 25 जुलाई को होने है.

25 जुलाई को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और प्रांतीय विधानसभाओं के चुनाव होने जा रहे है जहा कुल 849 सामान्य सीटों पर 11,855 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग की पहली सूची के अनुसार नेशनल असेंबली की …

Read More »

मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री हिरासत में

राज्य विकास निधि 1एमडीबी भ्रष्टाचार मामले में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को मंगलवार को पुलिस हिरासत में लिया गया है. मलयेशियाई भ्रष्टाचार रोधी आयोग (एमएसीसी) ने एक बयान में कहा कि नजीब को 1एमडीबी की पूर्व इकाई, एसआरसी इंटरनेशनल से जुड़ी जांच के सिलसिले में अपराह्न 2.35 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने कहा कि नजीब पर वर्ष 2009 में उनके द्वारा स्थापित निधि से 70 करोड़ डॉलर गबन करने का आरोप है. एमएसीसी ने कहा कि नजीब को बुधवार को कुआलालंपुर अदालत में आरोपित किया जाएगा. मई में प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद के हाथों हार का सामना करने के बाद से ही नजीब के खिलाफ जांच चल रही है. नजीब ने किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है. संपत्तियों पर छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा जब्त किए गए गहनों और दूसरे सामानों की कीमत को काफी बढ़ा चढ़ाकर पेश करने की बात इससे पहले 28 जून को मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक सार्वजानिक रूप से कह चुके है. मामला हाई प्रोफाइल होने से देशभर की नज़रे इस पर आ टिकी है

राज्य विकास निधि 1एमडीबी भ्रष्टाचार मामले में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को मंगलवार को पुलिस हिरासत में लिया गया है. मलयेशियाई भ्रष्टाचार रोधी आयोग (एमएसीसी) ने एक बयान में कहा कि नजीब को 1एमडीबी की पूर्व इकाई, एसआरसी …

Read More »

मैक्सिको को 2-0 से हराकर ब्राजील क्वार्टर फाइनल

फीफा वर्ल्ड में ब्राजील ने मैक्सिको को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर करवाने में अहम् भूमिका निभाने वाली मैक्सिको की टीम पांच बार के चैम्पियन ब्राजील के सामने बेबस नज़र आई. स्टार खिलाड़ी नेमार भी आज पुरे रंग में दिखे और 51वें मिनट में उन्होंने टीम के लिए पहला गोल दागा, वर्ल्ड कप में नेमार की गोलों की संख्या अब 6 हो गई है. ब्राजील की ओर से नेमार ने अब तक 89 मैचों में 57 गोल दागे हैं. जबकि स्थानापन्न रॉबर्टो फर्मिनो ने 88वें मिनट में ब्राजील को निर्णायक बढ़त दिलवा दी और मैक्सिको को बाहर का रास्ता दिखाया. नेमार ने दूसरा गोल करने में फर्मिनो का साथ भी निभाया. ब्राजील अब क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से शुक्रवार को मुकाबले में आमने सामने होगा. इस मैच ने रेकॉर्ड को भी पलटा है - मैक्सिको के खिलाफ मैच में ब्राजील ने दो गोल किये और अब वो वर्ल्ड कप में गोल करने के मामले में शीर्ष पर आ गया है . 228 गोल: ब्राजील 226 गोल : जर्मनी 137 गोल : अर्जेंटीना 128 गोल: इटली 113 गोल: फ्रांस

फीफा वर्ल्ड में ब्राजील ने मैक्सिको को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. जर्मनी को टूर्नामेंट से बाहर करवाने में अहम् भूमिका निभाने वाली मैक्सिको की टीम पांच बार के चैम्पियन ब्राजील के सामने …

Read More »

लंदन से न्‍यूयॉर्क की 8 घंटे की दूरी इस विमान में सिर्फ 2 घंटे में होगी तय

खास होगा निर्माण ऐसे विमानों के निर्माण में कॉर्बन नैनोट्यूब और बोरोन नाइट्राइड नैनोट्यूब सामग्री का इस्तेमाल होता है। यह सामग्री स्टील से अधिक मजबूत होती है और गर्मी को बर्दाश्त कर सकती है। कॉर्बन नैनोट्यूब 400 डिग्री तापमान झेल सकता है। वहीं बीएनएनटी 900 डिग्री का तापमान झेल सकता है। यह उच्च दबाव को भी झेल सकता है और बहुत ही हल्का होता है।

महज कल्पना करके कोई भी सिहर सकता है कि जिस लंदन से न्यूयॉर्क की हवाई यात्रा में अभी आठ घंटे लगते हैं, उसे भविष्य में सिर्फ दो घंटे में ही पूरा किया जा सकेगा। अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग यह कमाल …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com