Main Slider

…जब पीएम से बात करने कड़कनाथ मुर्गे के साथ पहुंची महिला किसान

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि श्रीमति चम्पा निनामा जी कड़कनाथ की फ़ार्मिंग कर अपनी आय बढ़ाने में सक्षम हुई हैं. इससे आपके आस-पास के गांवों के लोग भी मुर्गी पालन के लिए प्रेरित हुए होंगे. क्यों खास है कड़कनाथ मुर्गा? कड़कनाथ प्रजाति का मुर्गा सदियों से आदिवासी बहुल्य राज्यों में ही उपलब्ध और संरक्षित रहा है. वास्तव में यह एक जंगली मुर्गा है, जो पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में रहने से सामान्य मुर्गों की तुलना में भारी भरकम और आक्रामक होता है. आमतौर पर यह जेट ब्लैक और काले में हल्का लाल रंग के पंखों वाला दो कलर में मिलता है. काले खून और स्वादिष्ट मांस के लिए जाना जाता है कड़कनाथ इसका खून का रंग भी सामान्यतः काले रंग का होता है, जबकि आम मुर्गे के खून का रंग लाल पाया जाता है. इसका मांस काफी कड़ा होता है. सामान्य मुर्गों के पकने की तुलना में कड़कनाथ का मांस दुगना समय लेता है. इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. लोगों के बीच प्रचलन है कि कड़कनाथ के मांस का सेवन करने से सेक्सुअल पावर बढ़ता है और यह शक्तिवर्धक दवाइयों से ज्यादा कारगर होता है. इसके चलते कड़कनाथ का जमकर शिकार हुआ. इनके अलावा भी प्रधानमंत्री ने कई किसानों से बात की. इसी दौरान छत्तीसगढ़ की एक महिला ने बताया कि किसान योजना के तहत उन्हें खेती करने के लिए लोन मिला. इसके साथ उन्होंने सीताफल की खेती की और साथ में घर पर ही आइसक्रीम भी बनाना शुरू किया. जिससे उनकी आय काफी हद तक बढ़ गई. इस दौरान महिला ने कहा कि अगर आप उनके सामने होते तो वह जरूर उन्हें आइसक्रीम खिलातीं. बता दें कि इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिये सरकार द्वारा की गई पहलों के बारे में भी बताया. प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, वो हमें भोजन देते हैं. देश की अर्थव्यवस्था को बदलने का पूरा श्रेय सिर्फ किसानों को ही जाता है. PM मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए किसानों ने खून-पसीना एक कर दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम आय दोगुनी करने की बात करते हैं तो लोग हमारा मज़ाक उड़ाते हैं. किसान आज रिस्क लेने को तैयार है, परिणाम देने को भी तैयार है और उसने अभी तक ऐसा ही किया है. चार बिंदुओं पर ध्यान दे किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नमो ऐप के जरिए देश भर के किसानों से बात की. इस दौरान पीएम ने अपनी सरकार की योजनाओं और किसानों की आय दोगुनी करने के बारे में बात की. कई किसानों ने अपने …

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : आखिर क्यों 21 जून को ही मनाया जाता है योग दिवस ?

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्र्रीय योग दिवस काफी शानदार रुप में मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं. भारत की देन योग आज विश्व भर में मशहूर हैं. हर बार की तरह इस बार भी कल यानी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. अंतर्राष्ट्र्रीय योग दिवस मनाने का पूरा श्रेय हमारे देश भारत को दिया जाता हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ठीक तीन साल पहले इसकी शुरुआत की थी. पहली बार साल 2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था. आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ? आज से करीब साढ़े तीन साल पहले 27 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में इसका जिक्र किया था. इससे पहले 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी. जहां पीएम मोदी के इस प्रस्ताव को तीन माह की अवधि में पूर्ण बहुमत से पारित किया गया. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद अगले वर्ष यानी साल 2015 में 21 जून को करीब 36000 लोगों के साथ मिलकर राजधानी दिल्ली में 35 मिनट तक 21 योग आसन का प्रदर्शन किया. इस समारोह का आयोजन राजपथ पर हुआ था. इस समारोह ने गिनीज रिकॉर्ड्स भी बनाए.

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी अंतर्राष्ट्र्रीय योग दिवस काफी शानदार रुप में मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं. भारत की देन योग आज विश्व भर में मशहूर हैं. हर बार की तरह इस बार भी कल यानी 21 …

Read More »

नमो ऐप पर प्रधानमंत्री किसानों के साथ

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि किसानों को खेती की पूरी प्रक्रिया में हर कदम पर मदद मिले, यानि बुआई से पहले, बुआई के बाद और फसल कटाई के बाद. उन्होंने कहा कि सीधे तौर पर कहें तो फसलों के तैयार होने से लेकर बाजार में उसकी बिक्री तक, यानि ‘बीज से बाजार तक’ फैसले लिए जा रहे हैं. किसान कल्याण के लिए एक पूरी व्यवस्था बने, उस दिशा में हम बढ़ रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में कई किसानों से बात की. किसानो के लिए पीएम के फंडे - #किसान की लागत कम हो #पैदावार की सही कीमत मिले #पैदावार बर्बाद ना हो #खेती के अलावा भी वैकल्पिक काम तैयार हो

नमो ऐप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को किसानों से मुखातिब हुए. प्रधानमंत्री ने किसानो से कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, वो हमें भोजन देते हैं. देश की अर्थव्यवस्था को बदलने का पूरा श्रेय सिर्फ किसानों को ही …

Read More »

Box Office : ‘रेस 3’ की कमाई सोमवार को भी रही जोरदार

सलमान

‘रेस 3’ का वीकेंड शानदार रहा था, अब सोमवार की कमाई भी बढ़िया रही है। सोमवार को इस फिल्म के खाते में 14.24 करोड़ रुपए आए हैं। यह रफ्तार इसे बनाकर रखना होगी, तभी यह फायदे का सौदा बनेगी। शुरुआती …

Read More »

इस डायरेक्टर की वजह से इमली चखने को मजबूर हुईं कंगना

कंगना रनौत की इस साल झाँसी के रानी लक्ष्मी बाई की बायोपिक 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झांसी' में नज़र आएंगी. जिसका का रविवार को पोस्टर जारी किया गया है. ये फिल्म साल के अंत तक रिलीज़ हो सकती है. फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है. इसके कुछ सीन्स की शूटिंग और बची है जिन्हें कंगना रनौत जल्द ही निपटाएंगी.

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत हमेशा के अलग तरह की और दिलचस्प स्टोरी वाली फिल्मों पर काम करती हैं. इन दिनों वह एकता कपूर की साइको ड्रामा फिल्म ‘मेन्टल है क्या’ की शूटिंग अभिनेता राजकुमार राव के साथ कर रही हैं …

Read More »

मैक्सिको के प्रशंसकों ने जर्मनी पर जीत का ऐसा जश्न मनाया कि भूकंप आ गया

फीफा विश्व कप में रविवार को मैक्सिको ने गत विजेता जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। अपनी टीम की इस बड़ी जीत की खुशी में मैक्सिको के प्रशंसक इस कदर नाचे कि देश में भूकंप आ गया। भूकंप की जांच करने वाले यंत्रों पर इसे रिकॉर्ड किया गया। जैसे ही मैक्सिको की टीम ने गोल किया, लोग नाचने लगे और सिस्मोग्राफ यंत्र पर इसे महसूस किया गया। 7 सेकंड तक दो बार झटके महसूस किए गए। प्रशंसक मैक्सिको सिटी में मशहूर ऐंजल ऑफ इंडिपेंडेंट्स स्मारक के करीब इकट्ठा हो गए और मैक्सिको के झंडे लहराते हुए झूम-झूमकर गाने लगे। जैसे ही स्टार खिलाड़ी हिरविंग लोजानो ने 35वें मिनट में गोल किया, लोग चिल्ला उठे "हमने कर दिखाया।" मैक्सिको के जियोलॉजिकल और एटमॉस्फेरिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बताया कि सुबह 11.32 बजे जब लोजानो ने जर्मनी के खिलाफ गोल दागा तो धरती में एक वाइब्रेशन महसूस किया गया, जो छोटा भूकंप महसूस किया गया। सक्रिय हो गए सेंसर दरअसल, ऐंजल ऑफ इंडिपेंडेंट्स के करीब मौजूद प्रशंसक खुशी से "मैक्सिको, मैक्सिको, मैक्सिको" के नारे लगा रहे थे। उनके कूदने से जमीन पर हुई हलचल के चलते भूकंप मापने वाले सेंसर सक्रिय हो गए। प्रशंसक अब उम्मीद जता रहे हैं कि उनके देश की टीम अब 15 अन्य टीमों के साथ अगले दौर में पहुंचेगी। प्रशंसक टीम के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और यहां तक कि फाइनल तक में पहुंचने की उम्मीद लगा बैठे हैं। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने गोलकीपर गुलिमेरो ओचाओ के प्रदर्शन की खूब तारीफ की। कई ऐसे मीम भी चल निकले, जिसमें उन्हें अगले राष्ट्रपति के रूप में दिखाया जा रहा है। 45 वर्षीय मर्चेंट ने कहा कि वह बेहद खुश हैं यह जीत एक भूकंप की तरह है। हम बेहद ही खुश हैं। वहीं मैक्सिको के राष्ट्रपति एरनीक पेना निएटो ने भी ट्विटर पर टीम को बधाई दी। 1982 के बाद पहली बार 1982 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि जर्मनी को फीफा विश्व कप में खेले गए पहले ग्रुप मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है। 1988 में हुआ था ऐसा वर्ष 1988 में लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी और अबर्न के बीच कॉलेज स्तर के फुटबॉल मैच में अबर्न की जीत का टाइगर स्टेडियम में ऐसा जश्न मना कि इर्दगिर्द के क्षेत्र में सिस्मोग्राफ में रिकॉर्ड हो गया। वर्ष 2016 में लिसेस्टर सिटी के प्रशंसकों ने भी नॉर्विक पर जीत का ऐसा जश्न मनाया था कि भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

फीफा विश्व कप में रविवार को मैक्सिको ने गत विजेता जर्मनी को 1-0 से हरा दिया। अपनी टीम की इस बड़ी जीत की खुशी में मैक्सिको के प्रशंसक इस कदर नाचे कि देश में भूकंप आ गया। भूकंप की जांच …

Read More »

फीफा विश्व कप 2018: बेल्जियम ने 3-0 से की पनामा की धुलाई

फुटबॉल विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही बेल्जियम ने फिश्ट स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के मैच में डेब्यू कर रही पनामा को फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में 3-0 के अंतर से हरा दिया. बेल्जियम ने सभी …

Read More »

पढ़ें, क्यों संसद के एक हिस्से को महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स से सजा दिया गया

ब्रिटेन में एक कानून लाया जा रहा है. कानून के तहत अगर किसी महिला के स्कर्ट के निचले हिस्स (अप-स्कर्ट) से बिना उसकी अनुमति के तस्वीर ली जाती है तो ऐसा करने वाले को दो साल की सज़ा दी जाएगी. इसी का विरोध कर रहे एक सांसद को खुद एक अनोखे विरोध का सामना करना पड़ा. बिल पर अड़ंगा लगाने का फैसले करने वाले सांसद से नाराज़ निचली सदन की कुछ कर्मचारियों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने सांसद के कार्यालय को महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स से सजा दिया. कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद क्रिस्टोफर चोप की इसके लिए भारी आलोचना हो रही है. प्रधानमंत्री टेरिजा मे ने भी उनकी आलोचना की है. आपको बता दें कि जब चोप संसद पहुंचे तब उन्होंने पाया कि उनके संसदीय कार्यालय के दरवाजे पर कई अंडरगार्मेंट्स टंगे हुए थे. इस सप्ताह के अंत में चोप के निर्वाचन क्षेत्र के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया जहां तीन-तीन जोड़ी पैंट टंगे हुए थे और संदेश लिखा था, ‘‘मेरी मर्जी के बिना कोई भी मेरी पैंट की तस्वीर ना ले.’’ चोप ने मीडिया से कहा कि उन्हें गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने नये कानून का समर्थन किया है. लेकिन वो इसपर ‘पर्याप्त बहस’ चाहते हैं.

ब्रिटेन में एक कानून लाया जा रहा है. कानून के तहत अगर किसी महिला के स्कर्ट के निचले हिस्स (अप-स्कर्ट) से बिना उसकी अनुमति के तस्वीर ली जाती है तो ऐसा करने वाले को दो साल की सज़ा दी जाएगी. …

Read More »

भारत से ज्यादा परमाणु हथियार चीन और पाकिस्तान में, फिर भी भारत की धमक

गौरतलब है कि दुनिया के कुल परमाणु हथियारों का करीब 92 फीसदी हिस्सा इन दोनों देशों में ही है. रिपोर्ट में कहा गया है, 'भारत और पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार भंडार का विस्तार कर रहे हैं और नए जमीन, समु्द्र और वायु में मार करने वाले मिसाइल डिलिवरी सिस्टम का विकास कर रहे हैं. चीन भी अपने परमाणु हथियार प्रणाली का विकास कर रहा है और धीरे-धीरे अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है. साल 2017 में उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार क्षमता के मामले में काफी बढ़ोतरी की है. दक्षिण कोरिया ने भी दो नए लॉन्ग रेंज बैलिस्टिक मिसाइल डिलिवरी सिस्टम का परीक्षण कर इस मामले में अभूतपूर्व प्रगति की है.'

पाकिस्तान और चीन में भारत के मुकाबले ज्यादा परमाणु हथियार हैं, इसके बावजूद विश्वसनीय तरीके से भारत की धमक बनी हुई है. भारत एक जिम्मेदार न्यूक्लियर पावर है. एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च …

Read More »

मनोज तिवारी का वार, केजरीवाल खुद को बदलने को तैयार नहीं

केजरीवाल के धरने के खिलाफ हाइकोर्ट ने सोमवार को कहा कि 'दिल्ली की जनता पानी के लिए परेशान है और सीएम धरना दे रहे हैं?' इसपर मनोज तिवारी ने कहा कि "पानी को लेकर जो टिप्पणी की है कोर्ट ने वो बहुत महत्वपूर्ण है और लगता है कि दिल्ली के लोग अब राहत की सांस लेंगे". अफसरों से सीएम द्वारा उनकी सुरक्षा की गारंटी लेने वाली अपील पर भी मनोज तिवारी ने कहा कि 'केजरीवाल के खाने के दांत कुछ और हैं जबकि दिखाने के दांत कुछ और हैं.'

अरविंद केजरीवाल का धरना हाइकोर्ट और विपक्षी दल दोनों को नागवार गुजरा है. बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी इस मौके को छोड़ने वालो में से नहीं है. उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने हाइकोर्ट की टिप्पणी के …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com