Main Slider

जब बिहार के एक किसान ने गांधी को पुकारा था- मान्यवर महात्मा!

बिहार के एक किसान राजकुमार शुक्‍ल के आग्रह पर चंपारण पहुंचे महात्‍मा गांधी ने देश में अहिंसक आंदोलन की नींच रखी। लेकिन, एक समय ऐसा भी आया था कि गांधी जी चंपारण नहीं जाने को लेकर सोचने लगे थे। बिहार आने पर उन्‍हें अपमान के घूंट पीने पड़े थे। महात्‍मा गांधी ने इस बात का जिक्र अपने एक पत्र में किया है। जानिए, 'बिहार' की गांधी को लेकर ये स्‍मृतियां... चिंरजीवी मंगनलाल, जो व्यक्ति मुझे यहां ले आया है, कुछ नहीं जानता। उसने मुझे एक अजनबी जगह ला पटका है। घर का मालिक (राजेंद्र बाबू) कहीं गया हुआ है और नौकर ऐसा समझते हैं कि अवश्य ही हम दोनों भिखारी होंगे। वे हमें घर के पखाने का उपयोग भी नहीं करने देते। खाने-पीने की तो बात ही क्या? मैं सोच समझकर अपनी जरूरत की चीजें साथ रखता हूं, इसलिए बेफिक्र रह सका हूं। मैंने अपमान के घूंट पीये हैं, इसलिए यहां की अटपटी स्थिति से कोई दुख नहीं होता। यदि यही स्थिति रही तो चंपारण जाना नहीं हो सकेगा। मार्गदर्शक कोई मदद कर सकेगा ऐसा दिखाई नहीं देता और मैं स्वयं अपना मार्ग खोज सकूं ऐसी स्थिति नहीं है। इस दशा में मैं तुम्हें अपना पता नहीं दे सकता। यदि मैं किसी को वहां से मदद के लिए लाया होता तो वह भी मुझ पर एक भार ही होता...। अपनी अनिश्चित स्थिति की बात भर बता रहा हूं, तुम्हें कोई चिंता करने की जरूरत नहीं...। - मो.क. गांधी ----- बिहार: गठबंधन की राजनीति में टिकटों की जोड़तोड़ शुरू, अटकीं उम्मीदवारों की सांसें यह भी पढ़ें मैं बिहार हूं। लोकतंत्र की जननी। बुद्ध और महावीर की भूमि। गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली और गांधी की कर्मभूमि। मुझसे भी बापू का बड़ा नाता रहा है। अनगिनत निशानियां मैंने समेट रखी हैं। इनमें महत्वपूर्ण है सदाकत आश्रम। 1921 में बापू के सहयोग से हुई थी स्थापना। लेकिन बिहार को अफसोस है कि आजादी के बाद गांधी कभी बिहार नहीं आ सके। 10 अप्रैल 1917 को गांधी पटना आए। तब मैंने पहली बार उन्हें देखा। उस दिन का प्रसंग थोड़ा अटपटा था। गांधी यहां आ तो गए थे पर कोई ठौर नहीं था। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के घर गए, पर वे थे नहीं और घर के नौकर ने उन्हें महत्व नहीं दिया। मैंने इस अपमान की पीड़ा महसूस की गांधी की उक्त चिट्ठी में, जिसमें उनका मन आहत है। यह सच है कि गुरु रवींद्रनाथ ने उन्हें महात्मा की उपाधि दी थी। लेकिन, बिहार की माटी भी इस बात की साक्षी है कि यहां के भोले-भाले किसान राजकुमार शुक्ल ने उन्हें महात्मा पुकारा था। दस्तावेज गवाही देते हैं कि बिहार की माटी से उन्हें इसी संबोधन से पत्र लिखा गया था। तारीख थी 27 फरवरी 1917। NDA में ‘ऑल इज वेल’ नहीं! बिहार में खटक रहा तालमेल का अभाव यह भी पढ़ें लिखा था- मान्यवर महात्मा! किस्सा सुनते हो रोज औरों के, आज मेरी भी दास्तान सुनो...।' पत्र लंबा है। याचना है कि गांधी चंपारण आएं और यहां की 19 लाख प्रजा की पीड़ा से अवगत हों। राजकुमार शुक्ल कांग्रेस के लखनऊ अधिवेशन में चंपारण के किसानों की आवाज बनकर पहुंचे। गांधी को बुलाने से पहले पंडित मदनमोहन मालवीय और लोकमान्य बालगंगाधर तिलक से भी मिले और चंपारण की समस्या के बारे में बताया। लेकिन, इन लोगों ने यह कहकर मना कर दिया कि भारत की आजादी का बड़ा प्रश्न पहले उनके सामने है। बाद में राजकुमार ने गांधी जी से विनती की। कानपुर भी गए। पर गांधीजी से मुलाकात न हो सकी। अंतत: 10 अप्रैल 1917 को गांधी पटना पहुंचे।

बिहार के एक किसान राजकुमार शुक्‍ल के आग्रह पर चंपारण पहुंचे महात्‍मा गांधी ने देश में अहिंसक आंदोलन की नींच रखी। लेकिन, एक समय ऐसा भी आया था कि गांधी जी चंपारण नहीं जाने को लेकर सोचने लगे थे। बिहार …

Read More »

मेजर पर मेड का आरोप- मेरे साथ रेप किया और मेरे पति को मार दिया

देश की राजधानी दिल्ली से एक और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. सेना के एक मेजर पर उनकी मेड (नौकरानी) ने संगीन इल्जाम लगाए हैं. मेड ने मेजर पर मारपीट करने, धमकी देने और रेप करने जैसे आरोप लगाए हैं. पुलिस ने मेजर पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पीड़िता का आरोप है कि घटना के कुछ दिन बाद उसके पति की मौत हो गई, जिसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया. पीड़िता का दावा है कि उसके पति ने आत्महत्या नहीं की. उत्तर प्रदेश की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि वह और उसका पति तीन महीने से मेजर के घर में काम कर रहे थे और वह अपने परिवार के साथ सर्वेंट क्वार्टर में ही रहती थी. पीड़िता ने बताया कि इसी साल 12 जुलाई की रात करीब दस बजे मेजर ने उसके पति को कबाड़ी के यहां फ्रिज बेचने के लिए भेज दिया और बाद में उसे रूम में आने के लिए कहा. महिला का दावा है कि उसके मना करने पर मेजर ने उसके साथ मारपीट की और कमरे में ले गए. पीड़िता ने बताया कि इसके बाद जब उसका पति बाहर से लौटा तो उसने मेजर की गलत हरकतों को देख लिया. आरोप है कि महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो मेजर ने लात-घूसों से उसकी बुरी तरह पिटाई की. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह गरीब है और आरोपी अमीर है, जिसके चलते शुरू से ही पुलिस ने इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की और मामले को दबाने के कोशिश में लगी रही. यह घटना जुलाई महीने की है, जबकि केस सितंबर में दर्ज किया गया है. 'मेजर ने दी जान से मारने की धमकी' पीड़िता का कहना है, 'जब मैंने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो मेजर ने गोली मारने की धमकी दी. मेजर ने मेरी पिटाई कर धक्का दिया जिससे मैं बेहोश हो गई, जब मुझे होश आया तो मेरे शरीर पर कपड़े नहीं थे.' महिला ने बताया कि मेजर ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि आज तेरे पति को छोड़ दिया है लेकिन अगर अब कभी मेरी बात नहीं मानी तो तेरे बच्चे और तुझे दोनों को मार दूंगा. महिला का आरोप है कि मेजर ने एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद महिला अपनी ननद के घर रहने चली गई. मिली पति की मौत की खबर महिला ने बताया कि उस रात करीब 12.30 बजे मेजर ने घर आकर बताया कि तुम्हारे पति ने फांसी लगाकर जान दे दी है. पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि मेरे पति बहादुर थे, वे कभी खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकते थे. इसके पीछे भी मेजर की साजिश है. महिला ने बताया कि इस घटना में मेजर के साथ उसका एक रिश्तेदार भी शामिल है और दोनों ने मिलकर ही उसके पति की हत्या की और फिर इसे खुदकुशी का नाम दे दिया. पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की, जिस कारण उसे शिकायत के लिए जिले के डीसीपी से लेकर पुलिस आयुक्त का दरवाजा खटखटाना पड़ा. महिला का कहना है कि पुलिस का बर्ताव भी हमारे साथ अच्छा नहीं रहा.

देश की राजधानी दिल्ली से एक और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. सेना के एक मेजर पर उनकी मेड (नौकरानी) ने संगीन इल्जाम लगाए हैं. मेड ने मेजर पर मारपीट करने, धमकी देने और रेप करने जैसे आरोप लगाए हैं. …

Read More »

TESLA से एलन मस्क की होगी छुट्टी, फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज

TESLA से एलन मस्क की होगी छुट्टी, फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज

 सुप्रसिद्ध कारोबारी और टेस्ला कंपनी के प्रमुख एलन मस्क नई मुसीबत में फंस गए हैं. भले ही उनके चाहने वाले या उनकी कंपनी के उपभोक्ता एवं निवेशक टेस्ला की चालक सीट पर मस्क को छोड़ किसी और की कल्पना नहीं कर …

Read More »

सुभाष चंद्र बोस की हत्या में थी स्टालिन की भूमिका: स्वामी

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या में रूस के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ स्टालिन की भूमिका थी और 1945 में विमान हादसे में उनकी मौत नहीं हुई थी, जैसा कि ज्यादातर लोग मानते हैं. सांस्कृतिक गौरव संस्था द्वारा यहां रवींद्र शतवार्षिकी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि बोस ने रूस में शरण मांगी थी, जहां बाद में उनकी हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा कि बोस की मृत्यु 1945 में नहीं हुई, यह गलत है. यह नेहरू और जापानियों की साजिश है. सुभाष चंद्र बोस ने रूस में शरण मांगी थी और उन्हें वहां शरण दी गई थी. जवाहर लाल नेहरू सबकुछ जानते थे. बाद में वहां बोस की हत्या कर दी गई. स्वामी ने यह भी दावा किया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद सरकार के चलते ब्रितानी औपनिवेशिक शासकों ने भारत को आजादी दी जिसका गठन 75 साल पहले सिंगापुर में हुआ था. स्वामी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा सिर्फ एक अधिसूचना जोड़कर हटाया जा सकता है. यह अनुच्छेद कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करता है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम मंदिर के निर्माण के लिए आगे के रास्ते और खुले हैं.

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या में रूस के पूर्व राष्ट्रपति जोसेफ स्टालिन की भूमिका थी और 1945 में विमान हादसे में उनकी मौत नहीं हुई थी, जैसा कि ज्यादातर लोग मानते …

Read More »

‘अंग्रेजी मानसिकता’ रखने वालों के लिए उपराष्ट्रपति नायडू बोले, यह भाषा नही “बीमारी” है.

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि अंग्रेजी मानसिकता बीमारी है, न कि अंग्रेजी भाषा। देश को अपनी समृद्ध धरोहर पर गर्व होना चाहिए। इस महीने की शुरुआत में हिंदी दिवस के अवसर मीडिया के एक वर्ग ने नायडू …

Read More »

सर्जिकल स्ट्राइक कर के दिया अपने दुश्मन को करारा जवाब, सर्जिकल स्ट्राइक के एक साल पूरे होने पर बोली रक्षामंत्री:

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक कर हमने दुनिया को यह साफ संदेश दे दिया है कि सीमा पार से होनेवाले आतंकी हमलों का भारत किस तरह जवाब देगा। सेना ने इस पराक्रम के जरिये यह संदेश …

Read More »

जापान ने भारत सरकार को 5500 करोड़ कि बुलेट ट्रेन परियोजना कि पहली क़िस्त के रास्ते को साफ़ किया.

देश में बुलेट ट्रेन को ले कर भारत और जापान सरकार की ओर से एक कदम और आगे बढ़ाया गया है. शुक्रवार को जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) और भारत सरकार के बीच मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए लोन की …

Read More »

मशहूर हीरा व्यापारी ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में दी मर्सिडीज कार

गुजरात के चर्चित हीरा व्यापारी सावजी ढोलकिया एक बार फिर अपनी दरियादिली के कारण सुर्खियों में हैं। अपने कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी पर खुश होकर उन्हें महंगे तोहफे देने के लिए लोकप्रिय ढोलकिया ने इस बार अपने तीन कर्मचारियों …

Read More »

राजनाथ ने कहा- 2 साल पहले सब ठीक कर दिया है, भारत ने एक बार फिर कुछ सर्जिकल स्ट्राइक जैसा किया.

आज से ठीक दो साल पहले पाकिस्तान की सीमा में घुसकर भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तानियों को सबक सिखाने वाला सबसे बड़ा ऑपरेशन किया था. पाकिस्तान की हद में 3 किलोमीटर तक जाकर जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर पोषित किए …

Read More »

…तो शाह से गले मिलकर दूर हुई बाबा रामदेव की नाराजगी

पतंजलि योगपीठ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आचार्यकुलम के नए भवन के लोकार्पण को बाबा रामदेव की नाराजगी को दूर करने का प्रयास माना जा रहा है। हालांकि, कार्यक्रम पूरी तरह गैर राजनीतिक था, लेकिन …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com