Main Slider

स्विट्जरलैंड ने बुर्के पर रोक का किया विरोध, प्रस्ताव हुआ खारिज

योरप के अन्य देशों से इतर रुख दिखाते हुए स्विट्जरलैंड सरकार ने देशभर में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का विरोध किया है। अभियान को मिले समर्थन के कारण देश में इस मुद्दे पर जनमत संग्रह कराया जाना है। सरकार ने प्रतिबंध लगाने की जगह ऐसा कानून बनाने का सुझाव दिया है जिससे कोई भी व्यक्ति अधिकारी के सामने अपना चेहरा ना ढंके। बेल्जियम, फ्रांस, स्पेन और डेनमार्क में सार्वजनिक स्थलों पर बुर्का पहनने पर कुछ पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। इस बीच खबर है कि देश में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने वाला प्रस्ताव खारिज किया जा चुका है। स्विट्जरलैंड में सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे ढकने पर प्रतिबंध लगाने की मांग लेकर इन दिनों एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। अभियान चलाने वाले इस मुद्दे पर जनमत संग्रह की मांग भी कर रहे हैं।

योरप के अन्य देशों से इतर रुख दिखाते हुए स्विट्जरलैंड सरकार ने देशभर में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का विरोध किया है। अभियान को मिले समर्थन के कारण देश में इस मुद्दे पर जनमत …

Read More »

सर्जिकल स्ट्राइक: लंदन में PM मोदी ने बताया- जब फोन पर आने से डर गया था पाकिस्तान

भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान की सीमा में जाकर आतंकी कैंप को नष्ट किया था. इस सर्जिकल स्ट्राइक में कम से कम 50 आतंकी मारे गए थे. इसके करीब 2 साल बाद इस स्ट्राइक का वीडियो सामने आया है. आपको बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले इस घटना का जिक्र किया और बताया था कि कैसे पाकिस्तानी अधिकारी फोन पर आने से भी घबरा रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल अप्रैल के मध्य में यूरोप के दौरे पर थे जहां उन्होंने लंदन में 'भारत की बात, सबके साथ' कार्यक्रम के जरिए दुनिया को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर लताड़ा और सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी भी बताई थी. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि जब सीमापार हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक किया तो भारत में मीडिया या लोगों को बताने से पहले हमने पहले पाकिस्तान को बता दिया था. हमने उनकी सेना को फोन किया और कहा कि हमने सर्जिकल स्ट्राइक की है, अगर समय हो तो वहां से लाशें उठा लो. मोदी ने कहा, 'सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हम पाकिस्तान को 11 बजे से ही फोन कर रहे थे, लेकिन वे फोन पर आने से भी डरे हुए थे. 12 बजे हमने उनसे बात की और तब भारतीय मीडिया को बताया गया.' ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाली टीम की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मुझे अपनी सेना पर गर्व है, क्योंकि उन्होंने सटीकता के साथ सर्जिकल हमलों को अंजाम दिया और सुबह होने से पहले ही अपना काम पूरा कर वह लौट आई.' पीएम मोदी ने बताया कि जो प्लान तय किया गया था, वह 100 फीसदी पूरा हुआ और एक फीसदी भी गलती नहीं हुई. भारत को बर्दाश्त नहीं आतंकवाद सीमापार आतंकवाद के मुद्दे पर मोदी ने पाकिस्तान को जमकर कोसा. उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि आतंक का निर्यात करने वालों को मोदी उसी की भाषा में जवाब देना जानता है. मोदी ने आगे कहा, 'जिन्हें आतंक का निर्यात पसंद है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि भारत बदल गया है और उनके पुराने तौर-तरीकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम शांति में यकीन रखते हैं, लेकिन हम आतंक का निर्यात करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम उन्हें करारा जवाब देंगे और उसी भाषा में देंगे जिसे वे समझते हैं. आतंकवाद कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा. भारत ने 28 और 29 सितंबर 2016 की रात को नियंत्रण रेखा के पार जाकर पाकिस्तान की सीमा में सात आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया था. यह सेना की उन आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई थी, जो नियंत्रण रेखा के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की तैयारी कर रहे थे. भारत किसी के भू-भाग पर कब्जे के बारे में नहीं सोचता भारत के इतिहास का जिक्र कर प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत किसी के भू-भाग पर कब्जा करने के बारे में नहीं सोचता. पहले और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हमारा कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन हमारे सैनिकों ने युद्ध में हिस्सा लिया. ये बड़े त्याग थे. संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बलों में हमारी भूमिका को देखिए.

भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान की सीमा में जाकर आतंकी कैंप को नष्ट किया था. इस सर्जिकल स्ट्राइक में कम से कम 50 आतंकी मारे गए थे. इसके करीब 2 साल बाद इस स्ट्राइक का वीडियो सामने …

Read More »

रूस के दुश्मनों में अमेरिका अव्वल- पोल

भारत रूस के परम मित्र दोस्तों की सूची में बना हुआ है. मॉस्को के एक प्रतिष्ठित थिंक टैंक ने एक ओपिनियन पोल के जरिये ये बात कही है. इसमें यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान अभी रूस के करीब भी नहीं है. रूस की एकमात्र गैर-सरकारी चुनावकर्ता संस्था 'लवादा सेंटर' के ताजा ओपिनियन पोल में रूसी नागरिक बेलारूस को अपने देश का सबसे करीबी सहयोगी मानते हैं. इसके बाद चीन, कजाखिस्तान, सीरिया और भारत का नंबर आता है. अन्य खुलासे - चीन अब रूस का ज्यादा करीबी सहयोगी है रूस के चोटी के दुश्मनों की बात करें तो पोल में अमेरिका का नाम सबसे ऊपर है इसमें भी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम सबसे आगे है यूक्रेन, लातविया, लुथानिया और जर्मनी का नंबर बाद में आता है. अफगानिस्तान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. वही रूसी प्रशासन अब तालिबान के साथ अच्छा व्यवहार कर रहा है सामान्य रूसी नागरिक इस्लामी अतिवाद और एक महत्वपूर्ण डर/शत्रु के रूप में देखता है उनकी नजर में ट्रंप, यूक्रेन, यूरोप, आईएसआईएस और कट्टरपंथी इस्लाम व भ्रष्टाचार रूस के सबसे बड़े शत्रु हैं

भारत रूस के परम मित्र दोस्तों की सूची में बना हुआ है. मॉस्को के एक प्रतिष्ठित थिंक टैंक ने एक ओपिनियन पोल के जरिये ये बात कही है. इसमें यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान अभी रूस के करीब …

Read More »

‘पीएम सर्जिकल स्ट्राइक के लिए शाबाशी चाहते हैं, सब प्लान है’

सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो खूब देखा जा रहा है और इसे अब खुद की पीठ थपथपाने के लिए उपयोग किये जाने का काम बीजेपी ने शुरू कर दिया है, ये आरोप विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे है. कांग्रेस के अनुसार मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फ़ायदा उठाने की कोशिश में लगी है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने रक्षा सौदों की संसदीय समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने एक साल से सेना का बजट कम करके उनके मनोबल को गिराया है. रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के पक्ष में है और सेना के साथ खड़ी है. लेकिन, बीजेपी सरकार सेना के ज़रिये राजनीति भुनाने की कोशिश में है. वहीं बीजेपी नेता नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की इस वीडियो के जरिये सेना के जवानों का उत्साह बढ़ेगा. जिन लोगों ने आज तक तुष्टिकरण की राजनीति की, वहीं आज इस वीडियो पर वोटों की राजनीति पर लेक्चर दे रहे हैं. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इसे प्लांटेड प्रोपेगेंडा करार दिया है.सलमान खुर्शीद ने ट्वीट में लिखा कि हर चैनल सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो को एक्सक्लूज़िव कह रहा है. लेकिन इसे सरकार का प्लांटेड प्रोपेगेंडा के मक़सद से लाया गया है. देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने आगे लिखा कि सेना के रणनीतिक कदम को गुप्त रखना चाहिए ताकि दुश्मन को चौंकाने का फ़ायदा मिल सके? ग़लत इरादे वाली राजनीति या पारदर्शिता की ईमानदार कोशिश? PM मोदी सर्जिकल स्ट्राइक के लिए शाबाशी चाहते हैं. वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सेना को बधाई तो दी लेकिन इसका क्रेडिट सरकार को देने से इनकार कर दिया. दिग्विजय सिंह ने कहा सर्जिकल स्ट्राइक तो UPA सरकार ने भी की थी ये कोई बड़ी बात नहीं है. इसका श्रेय किसी सरकार को नहीं जाता. गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो सामने आया है जो सेना की बहादुरी का जिता जागता सुबूत है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 29 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक की थी. सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमे देखा जा सकता है कि भारत ने पाकिस्तान को किस तरह से जवाब दिए थे और वो भी घर में घुस कर . इस पूरे स्ट्राइक का वीडियो UAV & HEAD MOUNTED CAMS से कैद की गई थी.

सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो खूब देखा जा रहा है और इसे अब खुद की पीठ थपथपाने के लिए उपयोग किये जाने का काम बीजेपी ने शुरू कर दिया है, ये आरोप विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे …

Read More »

LIVE: मगहर पहुंचे PM मोदी, कबीर अकादमी का किया शिलान्यास, मजार पर चढ़ाई चादर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में संत कबीर की नगरी संत कबीर नगर में हैं. मगहर पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले कबीर को नमन किया और उनकी समाधि पर चादर भी चढ़ाई. आपको बता दें कि आज कबीर का 620वां प्राकट्य दिवस है. PM मोदी ने यहां कबीर अकादमी के मॉडल का भी दौरा किया. प्रधानमंत्री ने यहां पर ‘संत कबीर अकादमी‘ की आधारशिला रखी. प्रधानमंत्री के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. LIVE UPDATE - कबीर विचार बनकर आए और व्यवहार बनकर अमर हो गए: मोदी - संत कबीर भीतर से कोमल और बाहर से कठोर थे. वे जन्म से नहीं अपने कर्म से वंदनीय हो गए, समाज जागरण के लिए कबीर काशी से मगहर आए : मोदी - मगहर की पावन धरती पर आकर मुझे संतोष मिला, संपूर्ण मानवता के लिए कबीर दास उम्दा संपत्ति छोड़ गए: मोदी - समाज को सदियों से दिशा दे रहे मार्गदर्शक, समभाव और समरसता के प्रतिबिम्ब महात्मा कबीर को उनकी ही निर्वाण भूमि से मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं: पीएम मोदी - पीएम मोदी ने संबोधन शुरू किया. भोजपुरी में भाषण की शुरुआत की. - पूर्वी उत्तर प्रदेश में बीमारियों पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है: योगी - देश के गांव-गरीब और किसान के लिए सरकार ने काम किया है: योगी - स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए एक साल में प्रदेश में 72 लाख से भी ज्यादा शौचालय का निर्माण किया गया: योगी - जनसभा को योगी आदित्यनाथ संबोधित कर रहे हैं. - पीएम मोदी जनसभा स्थल पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में वे लोगों को संबोधित करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में संत कबीर की नगरी संत कबीर नगर में हैं. मगहर पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले कबीर को नमन किया और उनकी समाधि पर चादर भी चढ़ाई. आपको बता दें कि आज कबीर का 620वां प्राकट्य दिवस है. PM मोदी ने यहां कबीर अकादमी के मॉडल का भी दौरा किया. प्रधानमंत्री ने यहां पर ‘संत कबीर अकादमी‘ की आधारशिला रखी. प्रधानमंत्री के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. पीएम मोदी यहां जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. LIVE UPDATE - कबीर विचार बनकर आए और व्यवहार बनकर अमर हो गए: मोदी - संत कबीर भीतर से कोमल और बाहर से कठोर थे. वे जन्म से नहीं अपने कर्म से वंदनीय हो गए, समाज जागरण के लिए कबीर काशी से मगहर आए : मोदी - मगहर की पावन धरती पर आकर मुझे संतोष मिला, संपूर्ण मानवता के लिए कबीर दास उम्दा संपत्ति छोड़ गए: मोदी - समाज को सदियों से दिशा दे रहे मार्गदर्शक, समभाव और समरसता के प्रतिबिम्ब महात्मा कबीर को उनकी ही निर्वाण भूमि से मैं उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं: पीएम मोदी - पीएम मोदी ने संबोधन शुरू किया. भोजपुरी में भाषण की शुरुआत की. - पूर्वी उत्तर प्रदेश में बीमारियों पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है: योगी - देश के गांव-गरीब और किसान के लिए सरकार ने काम किया है: योगी - स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए एक साल में प्रदेश में 72 लाख से भी ज्यादा शौचालय का निर्माण किया गया: योगी - जनसभा को योगी आदित्यनाथ संबोधित कर रहे हैं. - पीएम मोदी जनसभा स्थल पहुंच गए हैं. कुछ ही देर में वे लोगों को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में संत कबीर की नगरी संत कबीर नगर में हैं. मगहर पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले कबीर को नमन किया और उनकी समाधि पर चादर भी चढ़ाई. आपको बता दें कि आज कबीर का …

Read More »

अमेरिका-भारत के बीच 2+2 वार्ता टली

अमेरिका ने भारत के साथ जुलाई में होने वाली 2+2 वार्ता को फ़िलहाल टाल दिया है और इसकी जानकारी अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी माइक पोम्पियो ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बुधवार शाम फोन पर दी. अगले माह के शुरूआती सफ्ताह में होने वाली इस वार्ता को टालने का सन्देश भारत पर अमेरिकी उत्पादों पर अधिक इम्पोर्ट लगाने का आरोप लगाने और ईरान से तेल आयात को बंद करने की हिदायत देने के थोड़े समय बाद भेजा गया है .विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “अमेरिकी स्टेट सेक्रेटरी पोम्पियो ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से कुछ देर पहले फोन पर बात की और 2+2 वार्ता स्थगित करने पर खेद जताया. उन्होंने कहा कि अपरिहार्य कारणों से वार्ता स्थगित की जा रही है." पोम्पियो ने 6 जुलाई को प्रस्तावित वार्ता को अचानक खत्म करने का कोई कारण नहीं बताया. कुमार ने आगे लिखा, “पोम्पियो और सुषमा स्वराज वार्ता के लिए नई तारीख के चयन पर सहमत हो गए हैं. दोनों देशों के सुविधा के मुताबिक जल्द से जल्द वार्ता की तारीख तय की जाएगी." अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिल्ली पर अमेरिकी उत्पादों पर 100 फीसदी इम्पोर्ट ड्यूटी लगाने का आरोप लगाया था. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि कई ऐसे देश हैं, जैसे कि भारत 100 फीसदी तक (आयात) शुल्क लगाते हैं, हम चाहते हैं कि इसे हटाया जाए. हाल ही में ट्रंप ने कहा था, 'याद रखें, हम बैंक हैं. हम ऐसे बैंक बन गए हैं, जिसे हर कोई लूटना चाहता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. चीन के साथ व्यापार में बीते साल हमने 500 बिलियन डॉलर गंवा दिए. यूरोपियन यूनियन के साथ हमने 151 अमेरिकी डॉलर गंवा दिए, जिसके चलते हमें बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और हमारे किसान व्यापार नहीं कर सकते. और बुधवार को अमेरिका ने भारत, चीन समेत अन्य देशों से कहा है कि उन्हें 4 नवंबर तक ईरान से क्रूड ऑयल का आयात बंद करना होगा. इस अधिकारी ने बैन के खिलाफ जाने पर भारत को प्रतिबंध की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय और चीनी कंपनियों पर वैसे ही प्रतिबंध लगाए जाएंगे जैसे अन्य देशों की कंपनियों पर लगाए जाते हैं.

अमेरिका ने भारत के साथ जुलाई में होने वाली 2+2 वार्ता को फ़िलहाल टाल दिया है और इसकी जानकारी अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी माइक पोम्पियो ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बुधवार शाम फोन पर दी. अगले माह के शुरूआती …

Read More »

बीजेपी नेता को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

राजस्थान के अलवर जिले में बहरोड़ के बीजेपी नेता राकेश शर्मा को सोमवार रात को गोली मार दी गई थी जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है और वही उनके भाई मुकेश ने विकास उर्फ मुन्ना ओर भीम नाम के दो लोगो के खिलाफ हत्या का मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया है. बहरोड़ के थानाधिकारी भरत महर ने बताया कि राकेश शर्मा का मेदांता अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं. वहां पोस्टमार्टम नहीं होने की स्थिति में बहरोड़ में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शादी में आए वीडिओ और फोटग्राफर से फुटेज ली गई है. इन फुटेज की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि भाजपा नेता और नगर पालिका बहरोड़ के उपाध्यक्ष राकेश शर्मा सोमवार रात को बहरोड़ में एक शादी समारोह में थे तभी दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और बहरोड़ के निजी अस्पताल ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. एक गोली निकाल ने के बाद सिर में लगी गोली नहीं निकल पाने के बाद डाक्टरों ने मंगलवार शाम को राकेश को ब्रेनडेड घोषित कर दिया था और अगले दिन शाम तक डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

राजस्थान के अलवर जिले में बहरोड़ के बीजेपी नेता राकेश शर्मा को सोमवार रात को गोली मार दी गई थी जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनका …

Read More »

21 माह बाद सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, PoK में दिखा सेना का पराक्रम

- सेना व अन्य खुफिया एजेंसियों ने अपने तंत्र द्वारा कुछ खास लांचिग पैड को चिह्नित किया। सेटलाइट की मदद भी ली गई और अमावस की रात आते ही भारतीय जवान पाकिस्तानी क्षेत्र में घुस गए। - इस अभियान की पीएम नरेंद्र मोदी, तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और तत्कालीन डीजीएमओ रणबीर सिह ने लगातार निगरानी की थी। - अलबत्ता, श्रीनगर स्थित रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता समेत किसी भी अन्य सैन्य अधिकारी ने सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो की पुष्टि नहीं की है। कोई सवाल उठाता है तो निराशा होती हैः हुडा सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) डीएस हुडा ने एक टीवी चैनल को बताया कि जब कोई इसपर सवाल उठाता है तो निराशा होती है। हम झूठ नहीं बोलते।' हुडा उत्तरी कमान के कमांडर रह चुके हैं।

गुलाम कश्मीर में स्थित आतंकी शिविरों और लांचिंग पैड पर भारतीय सेना की बहुचर्चित सर्जिकल स्ट्राइक का बुधवार को एक और सुबूत सामने आया है। यह सुबूत एक वीडियो फुटेज के रूप में है। इस फुटेज में भारतीय जवान पाकिस्तान …

Read More »

नासिक में क्रैश हुआ सुखोई-30 एमकेआई, दोनो पायलट सुरक्षित

महाराष्ट्र के नासिक में एक सुखोई फायटर जेट क्रैश हुआ है। इस हादसे में जेट के दोनों ही पायलट सुरक्षित बच निकले हैं। हादसा इतनी भीषण था कि एयरक्राफ्ट का मलबा दूर तक बिखर गया। जानकारी के अनुसार सुखोई एसयू-30 …

Read More »

जम्मू: कश्मीरपुलवामा से पुलिस अफसर इरफान लापता, आतंकी संगठन का दावा- ‘हिज्बुल ज्वाइन कर लिया’

जम्मू कश्मीर के पुलवामा से पुलिस अफसर इरफान अहमद डार लापता हो गए हैं. आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ने दावा किया है कि इरफान डार ने हिज्बुल मुजाहिदीन ज्वाइन कर लिया है. इरफान एके 47 के साथ लापता हुआ था. …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com