Main Slider

अमेरिका: अखबार के दफ्तर पर हमले में पांच जाने गई

अमेरिका: अखबार के दफ्तर पर हमले में पांच जाने गई

अमेरिका में एक अखबार के दफ्तर पर हुए हमले में गोलीबारी में 5 लोग मारे गए हैं. घटना मेरीलैंड स्थित एनापोलिस शहर में हुई जिसमे कई लोग घायल भी हो गए. घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा सँभालते …

Read More »

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद यहूदियों को अल्पसंख्यक दर्जा देने की घोषणा

बता दें, मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय रुपाणी का यह पहला विदेशी दौरा है, जिसमें वो इजरायल आए है. यहाँ पर विजय रुपाणी आतंरिक सुरक्षा ,जल प्रबंधन और कृषि के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत करेंगे. इससे पहले जब बेंजामिन नेतन्याहू भारत के दौरे पर थे, तब उन्होंने भी गुजरात का दौरा किया था.

हाल ही में कुछ महीनों पहले हुए चुनाव के बाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री बने विजय रुपाणी अभी इजरायल दौरे पर है. विजय रुपाणी का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला विदेश दौरा है. इस दौरे पर विजय रुपाणी ने …

Read More »

इतिहास के साथ फिर की मोदी ने बड़ी छेड़छाड़

नरेंद्र मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपनी एक रैली के दौरान इतिहास से छेड़छाड़ करते हुए एक ऐसा बयान दिया है, जो संभव ही नहीं हो सकता. हाल ही में संत कबीरदास जी 500 वीं पुण्यतिथि यूपी …

Read More »

गरीबों में राशन दुकानों से सस्ती दर पर दाल बांटने की तैयारी

गरीबों में राशन दुकानों से सस्ती दर पर दाल बांटने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में उपभोक्ता व खाद्य मंत्रालय कैबिनेट नोट तैयार कर रहा है। सरकारी स्टॉक में फिलहाल 55 लाख टन दालें पड़ी हुई हैं, जिन्हें बाजार के हिसाब से अधिक मूल्य पर खरीदा गया है। अगर उसे खुले बाजार में बेचना पड़ा तो भारी घाटा उठाना पड़ेगा। घाटे के इस सौदे से बचने के लिए देश के 201 पिछड़े जिलों में सस्ती दर पर दालों को बेचने पर विचार किया जा रहा है। सरकारी स्टॉक की दालों को खपाने के लिए कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवों की समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक में बफर स्टॉक की पुरानी पड़ी दालों के साथ मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीदी दालों को पिछड़े जिलों में बांटे जाने पर कोई अहम फैसला लिया जा सकता है। महंगी दाल खरीद कर बाजार में निजी व्यापारियों को सस्ते में बेचना सरकार को भारी पड़ सकता है। दलहन फसलों की सरकारी एजेंसी नैफेड ने चालू सीजन में 43 लाख टन से अधिक की खरीद कर ली है। कई राज्यों में अभी भी खरीद चालू है। इनमें चना, अरहर, मसूर, उड़द और मूंग है। सारी दालें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी गई हैं। जबकि खाद्य मंत्रालय के बफर स्टॉक में 12 लाख टन पुरानी दाल पड़ी हुई है। इसमें काफी दालें बाजार भाव पर खरीदी गई हैं। कुछ दालें आयातित हैं। देश के चिन्हित 201 पिछड़े जिले के उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिया जाएगा। केंद्रीय उपभोक्ता मामले व खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने बताया कि इस बारे में विस्तृत विचार-विमर्श हो चुका है। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी जल्द ही ले ली जाएगी। दलहन कारोबार के एक जानकार व्यापारी ने बताया कि अरहर को छोड़कर बाकी सभी दलहन फसलें साबुत भी खाई जाती हैं, इसलिए राशन प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को दालें बांटना बहुत आसान है। दालों में सबसे अधिक सरकारी खरीद चने की हुई है। यह 25 लाख टन से भी अधिक है। 20 लाख टन अरहर, चार लाख टन उड़द, तीन लाख टन मूंग और इतनी ही मात्रा में मसूर खरीदी गई है। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही सरकारी खरीद ठप होने लगी है।

गरीबों में राशन दुकानों से सस्ती दर पर दाल बांटने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में उपभोक्ता व खाद्य मंत्रालय कैबिनेट नोट तैयार कर रहा है। सरकारी स्टॉक में फिलहाल 55 लाख टन दालें पड़ी हुई हैं, …

Read More »

नोटबंदी का साइड इफेक्ट? अचानक 50% बढ़ा स्विस बैंक में भारतीयों का पैसा

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से विदेशों में जमा काला धन को वापस लाने के लिए कई तरह के दावे किए जाते थे. सरकार बनने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने भाषण में कई बार कहा कि ''पहले चर्चा होती थी, कितना गया.. लेकिन अब चर्चा होती है कितना आया.'' काले धन के खिलाफ अभियान चलाने की सरकार की कोशिशों को अब झटका लगा है. स्विस बैंक ने जो ताजा आंकड़े जारी किए हैं उसमें दिख रहा है कि पिछले एक साल में भारतीयों की जमा पूंजी में करीब 50% की बढ़ोतरी हुई है. पिछले तीन साल से ये आंकड़े लगातार घट रहे थे, लेकिन अचानक 2017 में इतनी लंबी छलांग मोदी सरकार के लिए चिंता बढ़ा सकती है. विपक्ष के अलावा कई साथियों ने भी इसको लेकर सरकार को घेरा है. नोटबंदी के बाद पहुंचा सबसे ज्यादा पैसा? दरअसल, ये आंकड़ा इसलिए भी चौंकाता है कि क्योंकि मोदी सरकार आने के बाद लगातार तीन साल कालेधन में कमी आई थी. लेकिन 2016 में नोटबंदी का फैसले के बाद इसमें अचानक बढ़ोतरी हुई. स्विस बैंक ने जो आंकड़े जारी किए हैं वह 2017 के हैं और नोटबंदी 8 नवंबर, 2016 को लागू हुई थी. यानी साफ है कि नवंबर 2016 और 2017 के बीच सबसे ज्यादा पैसा स्विस बैंक पहुंचा. प्रधानमंत्री ने जब नोटबंदी का ऐलान किया था तब इसे कालेधन के खिलाफ सबसे बड़ी 'सर्जिकल स्ट्राइक' बताया गया था. कैसे बढ़ता गया इतना पैसा? # स्विस बैंक खातों में जमा भारतीय धन 2016 में 45 प्रतिशत घटकर 67.6 करोड़ फ्रैंक (लगभग 4500 करोड़ रुपए) रह गया था. बैंक की तरफ से 1987 में आंकड़े देने की शुरुआत के बाद से ये सबसे कम का आंकड़ा था. # लेकिन 2017 में जो आंकड़े जारी किए गए उसमें अब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. स्विस बैंक खातों में सीधे तौर पर रखा गया धन 2017 में लगभग 6891 करोड़ रुपए (99.9 करोड़ फ्रैंक) हो गया. इसके अलावा प्रतिनिधियों के जरिए रखा गया पैसा इस दौरान 112 करोड़ रुपए (1.62 करोड़ फ्रैंक) रहा. पहले क्या थी स्थिति? ऐसा नहीं है कि स्विस बैंक में पहली बार भारतीयों की जमा पूंजी में बढ़ोतरी आई हो. इससे पहले भी कई बार आंकड़ें भारतीयों को चौंकाने वाले ही रहे हैं. स्विस बैंक खातों में रखे भारतीयों के धन में 2011 में 12%, 2013 में 43%, 2017 में 50.2% की वृद्धि हुई थी. जबकि इससे 2004 में यह धन 56% बढ़ा था. 2007 तक भारत स्विस बैंक की जमा पूंजी की लिस्ट में टॉप 50 देशों में शामिल था, लेकिन अब वह ब्रिक्स देशों से भी नीचे चला गया है.

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की ओर से विदेशों में जमा काला धन को वापस लाने के लिए कई तरह के दावे किए जाते थे. सरकार बनने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने …

Read More »

लेटलतीफी से बचने के लिए रेलवे की चालाकी! बढ़ा दिया 185 ट्रेनों का अराइवल टाइम

लेटलतीफी से बचने के लिए रेलवे की चालाकी! बढ़ा दिया 185 ट्रेनों का अराइवल टाइम

पिछले कई महीनों से देश के करोड़ों यात्री रेलवे की लेटलतीफी से काफी परेशान हैं. हाल यह है कि कई ट्रेन ने 24 से 28 घंटे तक लेट होने का रिकॉर्ड ही बना दिया. लेकिन इनको सही समय पर चलाने …

Read More »

दिल्ली के बाद अब मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में सुकून देगी बारिश

वहीं छत्‍तीसगढ़ में राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में मानसून ने दस्‍तक दे दी है. मंगलवार शाम राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई. हालाँकि मध्यप्रदेश में होने बारिश लोगों की जिंदगियों को इतना अस्त-व्यस्त नहीं करती है जितना मुंबई, बिहार आदि राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण लोगों की जिंदगियां मुश्किल में होती है.

देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. मानसून के दस्तक देने के साथ ही मुंबई और केरल में जोरदार बारिश हुई. वहीं मानसून की दस्तक दिल्ली में भी हो गई है जिसके बाद वहां पर लोगों …

Read More »

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात इस दशक के अपने सबसे बुरे दौर में है. एक और वरिष्ठ पत्रकार की हत्या और दूसरी तरह सेना पर हमलों के साथ, घाटी में अभी भी सेना और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में चल रही इस मुठभेड़ में आतंकियों के द्वारा जंगल से गोलिया बरसाई जा रही है, वहीं यहाँ पर सैनिकों ने भी मोर्चे को संभाल के रखा हुआ है. बता दें, जम्मू कश्मीर का कुपवाड़ा इस समय सबसे संवेदनशील इलाका बना हुआ है. यहाँ पर भारतीय सेना के लिए कदम-कदम पर खतरा है. हाल ही में 6 जून को भी कुपवाड़ा में एक घटना हुई. आतंकियों के द्वारा जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा बॉर्डर से हो रही घुसपैठ को सैनिकों ने नाकाम किया है.वहीं इस मुठभेड़ में भी सेना ने यहाँ पर 3 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था. वहीं सेना के एक अधिकारी ने जानकारी शेयर करते हुए कहा कि "सैनिकों ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधि देखी, इन गतिविधियों के बाद वहां पर सेना अभी काफी एक्टिव हो चुकी है. कुपवाड़ा में सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर रखा है. वहीं आज ही जम्मू-कश्मीर के शोपियां में भी आतंकियों ने सेना पर ग्रेनेड हमला कर दिया था हालाँकि इसमें कोई सैनिक शहीद नहीं हुआ है न किसी को ज्यादा हानि हुई है.

जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात इस दशक के अपने सबसे बुरे दौर में है. एक और वरिष्ठ पत्रकार की हत्या और दूसरी तरह सेना पर हमलों के साथ, घाटी में अभी भी सेना और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है. जम्मू-कश्मीर के …

Read More »

कांग्रेस के नेता होमवर्क नहीं करते है- केंद्रीय मंत्री

उन्होंने आरोप लगाया कि कारगिल की विजय के दौरान भी कांग्रेस के नेताओं ने भारत की जीत पर सवाल उठाए थे. इस फुटेज में साफ दिख रहा है कि सेना ने बिना किसी खंरोच के पाकिस्तानी आतंकवादियों को ढेर कर दिया. सर्जिकल स्ट्राइक 2016 में हुई थी तब से अब तक कई राज्यों में चुनाव हो चुके हैं क्या तब ये जारी हुआ. तो अब इस पर क्यों सवाल उठाए जा रही है. रविशंकर बोले कि कांग्रेस पाकिस्तानी आतंकवादियों के मनोबल को बढ़ा रही है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आज हताशा में है. हमारी सरकार का एक ही मंत्र है जो होना है, वह होकर रहेगा, चाहे आप कुछ भी कहिए, जो नहीं होना चाहिए, वह कतई नहीं होगा, चाहे आप कुछ भी कीजिए. बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के नेता होमवर्क नहीं करते है. कांग्रेस सरकार बिना कमीशन के हथियार नहीं खरीदती थी लेकिन आज रक्षा दलालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि जब रक्षामंत्री जम्मू-कश्मीर में शहीद औरंगजेब के घर गईं तो कांग्रेस ने इसे नाटक बताया. औरंगजेब देश का शहीद जवान है. दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुगलशासक औरंगजेब से की जो शर्मनाक है.

दो साल पहले हुई सर्जिकल स्ट्राइक हुई और फ़िलहाल उसके जारी वीडियो ने फिर एक मुद्दा दे दिया है जिस पर बीजेपी वह वह कर रही है वही विपक्ष अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है. कांग्रेस को वीडियो की टाइमिंग को …

Read More »

शिवराज के बेटे की नजर में ऐसी है कांग्रेस

बीजेपी में नेता पुत्रो ने अब मध्य प्रदेश में कमान संभाल ली है और भारतीय जनता युवा मोर्चा की संकल्प यात्रा का नेतृत्व भी कर रहे है. बुधवार को सतना पहुंची इस यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर बयानबाजियां की . युवा नेताओं ने अपने शुरूआती चरण में ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना लगाया और कांग्रेस को हिंसक पार्टी तक कह गए. कार्तिकेय ने माना कि चुनावी साल में अपने पिता का सहयोग करने के लिए वे मैदान में उतरे हैं. वही वंशवाद की खिलाफत करने वाली भाजपा में उनकी मौजूदगी के सवाल से वे बच कर निकल गए . भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्तिकेय ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में आपसी फूट है, भारतीय राजनीति में इस वक्त झूठ, फरेब और हिंसा का बोलबाला है. कांग्रेस सत्ता के लिए किसानों को बहला-फुसला कर हिंसा करवा रही है. उन्होंने महागठबंधन को लेकर कहा कि जो एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे वे आज एकजुट हो रहे हैं. कार्तिकेय ने कहा कि सत्ता के लिए विपक्षी दलों की हिंसा करने की कोशिश को भाजपा कभी कामयाब नहीं होने देगी. वही भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष ने कहा कि संकल्प यात्रा पूरे मध्य प्रदेश में घूमकर छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के गढ़ में भाजपा सरकार बनाने का शंखनाद कर समाप्त होगी.

बीजेपी में नेता पुत्रो ने अब मध्य प्रदेश में कमान संभाल ली है और भारतीय जनता युवा मोर्चा की संकल्प यात्रा का नेतृत्व भी कर रहे है.  बुधवार को सतना पहुंची इस यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com