नेहरू से लेकर प्रियंका तक ने देश को लूटा : स्वतंत्र देव सिंह

-ओवैसी खराब करना चाहते हैं प्रदेश का माहौल, लेकिन नहीं दी जायेगी छूट

-कांग्रेस, सपा की सरकार में प्रदेश में कायम था गुण्डाराज

भदोही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गांधी परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नेहरू से लेकर प्रियंका गांधी तक इस देश को लूटा। राजनीति व्यापार नहीं मिशन और त्याग है। सपा, बसपा और कांग्रेस के राज मेंं गुण्डाराज कायम था। ओवैसी प्रदेश का माहोैल गंदा कराना चाहते हैं। चार साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भदोही में रविवार को मंच साझा कर रहे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चाय बेचने वाला भारत का प्रधानमंत्री बना। सत्तर साल में जो देश की स्थिति बदल नहीं पाये, पांच साल में चाय बेचने वाला देश को बदल दिया। विदेश में सम्मान और मान बढ़ाया। भारत को अब लोग दूसरे नजरिये से देखते हैं। प्रदेश में अब आम लोग सुरक्षित हैं और सड़कों पर कोई भय नहीं है। अब आधी रात को सड़क पर निकलने वाली बेटी पर किसी की निगाह बुरी नहीं होती। प्रदेश के योगीराज में गुण्डाराज खत्म हो गया है।

पूर्ववर्ती सरकारों में बिजली के खम्भों पर तार लगे थे, लेकिन उसमें बिजली नहीं आती थी। सिर्फ भारी भरकम बिल आता था तो लोगों को बिल का करण्ट लग जाता था। योगीराज में वह वक्त बीत गया है। अब बिजली के उजियारे में अपनी बीबी का मुंह देख कर किसान दो रोटी और खाता है।

सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार हेलीकाप्टर से फूल वर्षा हुई। प्रदेश में मुख्यमंत्री नहीं योगी का राज है। अपने पिता के मृत्यु पर अपने घर नहीं गये, मुख्यमंत्री दलित शोषित समाज की सेवा में लगे रहते हैं। समाजवादी सरकार में गुण्डे खुलेआम घूम रहे थे। सड़क पर कोई सुरक्षित नहीं था। जातिवाद, वंशवाद, परिवारवाद को बढ़ावा मिल रहा था, लेकिन योगी सरकार में गाड़ी कब पलट जाये कोई पता नहीं। मोदी सरकार ने कोरोना में सभी की मदद के लिए पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है और कश्मीर में धारा 370 को खत्म कर दिया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com