देश में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियां और पार्टी से जुड़े अहम् मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)द्वारा आयोजित कराइ गई दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक कल संपन्न हो गई है। इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओ से अहम् मुद्दों पर चर्चा करने के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों पर भी करारा वार किया है। 
इस सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने हुए अमित शाह ने दवा किया है कि 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी ही जीतेगी। इतना ही नहीं पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने तो यहाँ तक दावा कर दिया कि पार्टी को अगले 50 साल तक कोई नहीं हरा सकता। इस बैठक के सम्पूर्ण होने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अमित शाह के इस बयान की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव जितने के बाद से प्रधानमंत्री समेत पार्टी के किसी भी नेता ने जरा भी विश्राम नहीं किया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal