मानसून के बीच भी केदारनाथ में आस्था का प्रवाह, 14 लाख का आंकड़ा पार

रुद्रप्रया : उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में मानसून के बीच भी केदारनाथ में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रवाह लगातार बना हुआ है। चालू चारधाम यात्रा सत्र में शनिवार तक केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई है।

 

यात्रा कंट्रोल रूम, रुद्रप्रयाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 10 जुलाई सायं पांच बजे से 11 जुलाई सायं पांच बजे तक 24 घंटे की अवधि में कुल 1,751 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें 1,062 पुरुष, 664 महिलाएं और 25 बच्चे शामिल हैं। इस अवधि में किसी विदेशी श्रद्धालु के दर्शन का पंजीकरण नहीं हुआ।

 

आंकड़ों के अनुसार चालू यात्रा सत्र में अब तक कुल 14 लाख, 26 श्रद्धालु केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। मानसून के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है और प्रशासन यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

 

यात्रा कंट्रोल रूम ने बताया कि मौसम और मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और श्रद्धालुओं से यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क मार्ग की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com