कैरोलिना की ओर खतरनाक तूफान फ्लोरेंस, कैटेगरी 5 में पहुंचने की आशंका

ताकतवर तूफान फ्लोरेंस कैटेगरी 4 का रूप अख्‍तियार कर सोमवार को 140 मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। नेशनल हरिकेन सेंटर ने इस तूफान को काफी खतरनाक बताया है और पूर्वानुमान लगाया है कि यह इतना ताकतवर हो सकता है कि मंगलवार को कैटेगरी 5 तक पहुंच जाए। सेंटर की माने तो फ्लोरेंस मंगलवार और बुधवार को बरमूडा और बहामास से गुजरेगा।

संभावना जतायी गयी है कि गुरुवार को फ्लोरेंस अमेरिका के पूर्वी तट से टकरा सकता है। एहतियातन साउथ कैरोलिना सरकार ने 10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के आदेश दिए हैं। तूफान के चलते 220 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। नॉर्थ कैरोलिना के मशहूर पर्यटक स्थल आउटर बैंक्स समेत कई स्थानों को खाली करा लिया गया है।

साउथ कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर के अनुसार, यह काफी ताकतवर तूफान है। हम कोई खतरा नहीं ले सकते। तटीय इलाकों से लोगों को बाहर निकालना स्वैच्छिक नहीं जरूरी है।

फ्लोरेंस को कैटेगरी 4 का तूफान बताया जा रहा है। यह बीते दशकों का सबसे तेज हरिकेन हो सकता है। तूफान के चलते तेज बारिश और बाढ़ की संभावना जताई जा रही है। वर्जीनिया में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट कर कहा कि फ्लोरेंस काफी खतरनाक साबित हो सकता है।  सुरक्षा के सारे उपाय जरूरी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com