विशेष संचारी रोग और दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

बाराबंकी। स्थानीय जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में मुख्य विकास अधिकारी  एकता सिंह की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीडीओ ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अब तक के कार्यो की गहन समीक्षा की।

मुख्य विकास अधिकारी ने साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर जोर देते हुए सम्बन्धित विभागीय व्यवस्थाओं की समीक्षा की । उन्होंने कहा कि जन-सामान्य तक सभी जानकारियों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होने संचारी रोग तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बन्धित विभागों के मध्य उचित समन्वय का होना आवश्यक है।  आशा कार्यकर्ता द्वारा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान हेतु क्षेत्र में सम्पादित की जा रही समस्त गतिविधियों एवं गृह भ्रमण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री के साथ रहते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी। दिमागी बुखार पोस्टर को स्कूल में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित किया जाये। बैठक में नोडल द्वारा बताया गया कि दस्तक, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान आशाओं द्वारा 85 प्रतिशत गृह भ्रमण का कार्य पूरा कर लिया गया है। जनपद में फागिंग, एण्टीलार्वा का छिड़काव का कार्य भी युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। समीक्षा बैठक में आयुष्मान कार्ड के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

      बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी रामजी वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरूष, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं कार्यक्रम के नोडल डा डीके श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा केएन त्रिपाठी व अन्य  अधीक्षकगण सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।  

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com