प्रदेश के लोग दीपक जलाकर अपने घरों में भगवान शिव का आवाह्न करेंगे : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर काशीधाम में 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री द्वारा काशी कॉरिडोर के लोकार्पण पर पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के बारे में जानकारी दी। भारतीयों के लिए भी यह बहुत बड़ा अवसर है जब काशी की महिमा और महत्ता और समृद्ध होने जा रही है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की महान पुरातन संस्कृति को दुनिया भर में पुनः प्रतिष्ठित करने वाले ध्वजवाहक एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘दिव्य काशी-भव्य काशी‘‘ के सपने को साकार कर रहे हैं। भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक प्राचीन धार्मिक नगरी काशी विश्वनाथ धाम के सौंदर्यीकरण तथा समग्र विकास के अद्भुत कार्यों का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 13 दिसम्बर 2021 को लोकार्पण हो रहा है, यह हम सभी के लिए अत्यंत ही प्रसन्नता एवं गौरव का विषय है। भगवान शिव के त्रिशूल पर बसी काशी नगरी के पुररूद्धार के लिए राजर्षि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया था, वह काशी विश्वनाथ धाम के रूप में 13 दिसम्बर, 2021 को मूर्त रूप लेने वाला है।

इस दिन देश भर से धर्माचार्य, साधुसंत, प्रबुद्धजन, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री श्रद्धालुगण प्रत्यक्ष रूप से काशी में इस भव्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के अनोखे तादात्म्य, सामाजिक समरसता, अंखडता और एकता का प्रतीक होगा। इस कालजयी कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी स्तर पर कई कार्यक्रमों की रचना की है। ये कार्यक्रम एक महीनें तक पूरे देश में आयोजित किये जाएगें जो 13 दिसम्बर 2021 से शुरू होकर मकर संक्रान्ति तक अर्थात 14 जनवरी 2022 तक चलेगें। पार्टी के सभी जन-प्रतिनिधि इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कई कार्यक्रमों की शुरूआत पहले ही हो चुकी है।

बताया कि प्रदेश के सभी 27700 शक्तिकेन्द्रों में शिवालय तथा प्रमुख मठ मंदिरों में व्यवस्थित रूप से स्क्रीन लगा कर 13 दिसम्बर के अभूतपूर्व कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। जिसमें पार्टी कार्यकर्ता श्रद्धालुओं, प्रबुद्धजनों, पुजारियों, महंतो तथा साधु-संतो के साथ भाग लेंगे। प्रदेश के सभी गांवों में भी इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी जिसमें गांव के लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस दिन सभी जिलो में  किसी न किसी मंदिर, मठ, आश्रम या अन्य धार्मिक स्थल पर आयोजित होगा जिसमें साधु-संतों धर्माचार्यों, प्रबुद्धजनों, पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में ‘‘दिव्य काशी-भव्यकाशी‘‘ पर साहित्य भी दिया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों में धर्माचार्यों एवं साधु-संतो को पार्टी द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

इसके लिए आज से पार्टी ने आज से प्रदेश के सभी 1918 सांगठनिक मंडलों में विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 12 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत सभी प्रमुख मंदिरों, मठों, आश्रमों, धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमे प्रमुख पार्टी पदाधिकारी ,वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि समलित होंगे।

कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत 5 दिसम्बर को ही हो चुकी है जो 12 दिसम्बर 2021 तक चलेगी। काशी के हर वार्ड में स्वच्छता अभियान व्यापक रूप से चल रहा है। 13 दिसम्बर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए 08 दिसम्बर से संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है जो 12 दिसम्बर तक चलेगा। इसमें महानगर एवं काशी जिला से 300 वालंटियरों की टीम तैयार की गई है। भजन मंडली भी बनाई गई है।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर 12,13,14 दिसम्बर को प्रदेश के लोग दीपक जलाकर अपने घरों में भगवान शिव का आवाह्न करेंगे। भाजपा प्रत्येक गांव, नगर, शहर में दीपोत्सव  के लिए अभियान चलाएगी। इसे सफल बनाने के लिए दीप व्यवस्था कार्यक्रम तैयार किया गया है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जो बूथ स्तरीय सम्पर्क करेगी और दीप वितरण की व्यवस्था देखेगी।

12 से 14 दिसंबर तक काशी में लेजर शो, आतिशबाजी के साथ रोशनी से समस्त मंदिर, शहर की गलियां, चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थान रोशनी से नहाएंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ के लोकार्पण के दिन सभी नावंे सजेंगी। नाव पर लाइट की भी व्यवस्था होगी। काशी में लाइटिंग व्यवस्था (12 से 14 दिसम्बर, 2021) को चुस्त-दुरस्त बनाने के लिए एक बड़ी योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई है। पार्टी संगठन भी इसमें सहयोग करेगा।

14 दिसम्बर, 2021 को भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी, माननीय बी.एल.संतोष जी, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) सम्मिलित रहेगें। इस कार्यक्रम के प्रभारी तरूण चुग व सह प्रभारी आशीष सूद हैं। सभी मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री तीन दिन का धार्मिक व सांस्कृतिक (दिनांक 13, 14, 15 दिसम्बर 2021 ) प्रवास भी होगा। सभी दिनांक 13 दिसम्बर 2021 की दोपहर काशी पहुंचेगे।

17 दिसम्बर, 2021 को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा एवं उत्तर प्रदेश सरकार की शहरी विकास मंत्रालय महापौरों का सम्मेलन काशी में किया जाएगा। 23 दिसम्बर 2021 को काशी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु एक महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के कृषि वैज्ञानिक, उन्नत किसान सहित कृषि विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्बोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा द्वारा सभी मंडलों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी मंडलों पर  स्क्रीन लगाई जाएगी जिसमें मंडल के किसान तथा कृषि वैज्ञानिक शामिल होगें। इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं तथा उपलब्धियों का पत्रक भी वितरित किया जाएगा। मंडल स्तर पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों से प्राकृतिक खेती के संबंध में प्राप्त सुझावों को किसान मोर्चा लिपिबद्ध करेगी और इन सुझावों पर मंथन कर इसे आगे भेजा जाएगा। 

काशी में ‘‘दिव्य काशी-भव्यकाशी‘‘ के संबंध में सरकारी पुस्तिका और प्रसाद का वितरण 5 लाख घरों में किया जाएगा। 12 जनवरी 2022 को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर काशी में युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को करने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन प्रदेश व जिला स्तर पर किया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com