एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन पंजीकरण अभियान आयोजित

लखनऊ। 3 यूपी नेवल एन.सी.सी यूनिट ने एन.सी.सी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के तत्वावधान में लखनऊ क्षेत्र में एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन में पंजीकरण हेतु पूर्व कैडेटों को प्रोत्साहित करने के लिए हजरतगंज, पुराना हैदराबाद और गोमती रिवर फ्रंट क्षेत्रों में रैलियों और रोड शो के माध्यम से एक अभियान चलाया। इसका उद्देश्य एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन के बारे में जागरूकता बढ़ाना एवं एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन पोर्टल पर अधिकतम एन.सी.सी कैडेटों को पंजीकृत करना है।

एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन के गठन से लाखों पूर्व एन.सी.सी कैडेटों द्वारा लम्बे समय से की जा रही मांग को पूरा किया जा रहा है। एन.सी.सी के बहुत से पूर्व कैडेटों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया है – चाहे वह सशस्त्र बल, राजनीति, उद्योग, नौकरशाही, खेल या शिक्षाविद हों। एन.सी.सी संगठन युवाओं के बीच भाईचारा, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है; और संगठन ने देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध नागरिकों को संगठित करने में मदद की है। इसलिए, इस जागरूकता अभियान से एन.सी.सी के उन सभी पूर्व कैडेटों को एक मंच पर लाया जा रहा है, जो राष्ट्रीय एवं सामाजिक विकास में योगदान करने के लिए एकत्र होंगे। एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन पंजीकरण अभियान का समापन गोमती रिवर फ्रंट पर स्थित यूनिट बोट पूल में हुआ, जहां बड़ी संख्या में वर्तमान एवं पूर्व-एन.सी.सी कैडेट मौजूद थे।

अभियान के दौरान एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन की वेबसाइट www.nccauto.gov.in/alumni पर पंजीकरण करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बताया गया।  3 यूपी नेवल यूनिट एन.सी.सी के कमांडिंग ऑफिसर ने सभी पूर्व-एन.सी.सी कैडेटों से एन.सी.सी एल्यूमनाई एसोसिएशन पोर्टल पर पंजीकरण करने और इसे सभी पूर्व-एन.सी.सी कैडेटों के लिए एक विश्वसनीय और योग्य मंच बनाने का आग्रह किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com