
दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हो गया है। महान गायक के निधन के बारे में उनकी उनकी पत्नी और गायिका मिताली सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज दी थी। भूपेंद्र सिंह का जन्म 6 फरवरी, 1940 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता प्रोफेसर नत्था सिंह भी एक बेहतरीन संगीतकार थे।
भूपिंदर सिंह मशहूर भारतीय संगीतकार और मुख्य रूप से एक गजल गायक थे। उन्होंने बचपन में अपने पिता से गिटार बजाना सीखा था। दिल्ली आने के बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए एक गायक और गिटारवादक के रूप में काम किया। साल 1964 में संगीतकार मदन मोहन ने उन्हें अपना पहला बड़ा ब्रेक दिया था। साल 1978 में रिलीज हुई एक फिल्म में गुलजार के लिखे गाने ‘वो जो शहर था’ से उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई थी।
उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों की बात करें तो “होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा“, “दिल ढूंढता है“, “दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता“ जैसे गाने आज भी लोगों में बहुत मशहूर हैं। उन्होंने “मौसम”, “सत्ते पे सत्ता”, “अहिस्ता अहिस्ता”, “दूरियां”, “हकीकत” और कई अन्य फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी थी।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal