बिहार के पूर्वी चंपारण में 22 की संदिग्ध मौत,जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत पर प्रशासन की मुहर

मोतिहारी।बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में संदिग्ध अवस्था में बारी-बारी से बीते 36 घंटे में 22 लोगों की मौत हो गई है। जिले के चार प्रखंड के विभिन्न गांवों से मौत की सूचना है। हालांकि डीएम सौरव जोरवाल ने जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जिले के हरसिद्धि, पहाड़पुर,तुरकौलिया व सुगौली में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वही हिन्दुस्थान समाचार को डीएम से मिली जानकारी के अनुसार जहरीली शराब से 11 लोगो की मौत हुई है। जिन लोगों की मौत हुई है वे पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना तुरकौलिया थाना ,रघुनाथपुर ओपी,पहाड़पुर ओपी व सुगौली के निवासी है। मृतकों में अशोक पासवान (42 वर्ष), छोटू पासवान (25 वर्ष), टुनटुन सिंह, भुटन मांझी दोनों बलुआ पहाड़पुर के निवासी हैं।प्रशासन के द्धारा बताया गया कि कई शवों को परिवार वालों ने बिना सूचना दिये दाह संस्कार कर दिया। हालांकि प्रशासन को जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल टीम को भेजा गया।एसपी ने बताया कि कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस की टीम अब तक 10 लोगो को हिरासत में लिया है।

तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के मृतक

  1. रामेश्वर राम (35 वर्ष)
  2. ध्रुव पासवान (48 वर्ष)
  3. अशोक पासवान (44 वर्ष)
  4.  छोटू कुमार (19 वर्ष)
  5.  जोखू सिंह (50 वर्ष)
  6. अभिषेक यादव (22 वर्ष)
  7.  ध्रुव यादव (23 वर्ष)
  8.  मैनेजर सहनी (32 वर्ष)
  9.  लक्ष्मण मांझी (33 वर्ष)
  10.  नरेश पासवान (24 वर्ष)
  11.  मनोहर यादव
  12. हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मृतक
  13.  सोना लाल पटेल (48 वर्ष)
  14. परमेंद्र दास
  15.  नवल दास
  16. पहाड़पुर थाना के मृतक
  17.  टुनटुन सिंह
  18. 6.भुटन माझी
  19. बिट्टू राय
  20. सुगौली थाना क्षेत्र के मृतक
  21. सुदीश राम
  22. इन्द्रशन महतो
  23. चुलाही पासवान
  24. गोविंद ठाकुर
  25. गणेश राम

    बीमार लोग, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लक्ष्मीपुर तुरकौलिया निवासी हैं।

  • 1.रामेश्वर साह (45 वर्ष)
  • 2.गुड्डू कुमार (18 वर्ष)
  • 3.विवेक कुमार (28 वर्ष)
  • 4.उमेश राम (30 वर्ष)
  • 5.अखिलेश कुमार राम (28 वर्ष)
  • 6.रविन्द्र राम (35 वर्ष)
  • 7.प्रमोद पासवान (46 वर्ष)
  • 8.हरिओम कुमार (32 वर्ष)
  • 9.राजेश कुमार (18 वर्ष)
  • 10.प्रमोद पासवान (35 वर्ष)

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com