प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग से पूरी दुनिया को परिचित कराया: केशव प्रसाद मौर्य

गाजियाबाद : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शनिवार की अल सुबह को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पार्कों व अन्य स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुए। आईटीएस मोहन नगर में आयोजित योगा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए तथा योगाभ्यास किया। उन्होंने योग दिवस कार्यक्रम का किया शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मौर्य ने कहा कि योग, भारतीय मनीषा का विश्व मानवता को प्रदान किया गया अमूल्य उपहार है, जिससे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को परिचित कराया है।

उन्होंने कहा कि योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य योग के स्वाभाविक परिणाम हैं। योग सुख, शांति, समन्वय,स्वास्थ्य व कल्याण का सफल माध्यम है। उन्होंने अपील की किय सभी लोग योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए, ‘स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए नियमित रूप से योग करने व अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि दुनिया योग की शक्ति को मानती है। विश्व योग को वैश्विक भलाई के लिए एक शक्तिशाली एजेंट के रूप में देखता है। यह लोगों को अतीत के बोझ को ढोए बिना वर्तमान में जीने में मदद करता है

योग समाज में सकारात्मक बदलाव के नए तरीके बना रहा है योग आज लोगों के सामने आने वाली कई समस्याओं का समाधान प्रदान करता है। योग केवल ज्ञान ही नहीं बल्कि विज्ञान भी है।

उन्होंने कहा कि सूचना क्रांति के इस युग में सूचना स्रोतों की बाढ़ आ गई है और मानव मन के लिए एक विषय पर ध्यान केंद्रित करना एक चुनौती है। इसका समाधान भी योग में है क्योंकि यह मन को केंद्रित करने में मदद करता है। कार्यक्रम में सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, समेत तमाम प्रमुख लोग उपस्थित रहे तथा योगाभ्यास किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com