आप विधायक कपिल मिश्रा ने प्रियंका चोपड़ा पर कसा तंज

बोले, प्रियंका को दीपावली के पटाखों से पॉल्यूशन और शादी के पटाखों से मिल रही ऑक्सीजन

नई दिल्ली : दिल्ली के करावल नगर के विधायक और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि ईसाई बनने के बाद अस्थमा की मरीज प्रियंका को दिवाली के पटाखों से पॉल्यूशन और शादी के पटाखों से ऑक्सीजन मिलती है। प्रियंका-निक की मेहंदी और दूसरी रस्मों के बाद जोधपुर के उमेद भवन पैलेस होटल में प्रियंका-निक ने शादी रचाई। इस दौरान वहां खूब पटाखे चलाए गए। इन्हीं पटाखों को लेकर कपिल मिश्रा ने रविवार को ट्विट कर प्रियंका पर निशाना साधा है। कपिल ने प्रियंका का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘धर्म परिवर्तन से ना केवल एक हिन्दू कम होता है बल्कि एक दुश्मन भी बढ़ता है। ईसाई बनने के बाद अस्थमा की मरीज प्रियंका को दीवाली के पटाखों से पॉल्यूशन और शादी के पटाखों से ऑक्सीजन मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि दीपावली पर प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा था, ‘कृपया मेरी सांस को बेरोक रखिए, दीपावली पर पटाखे मत चलाइए। दीपावली को प्रकाश का, लड्डूओं का और प्यार का त्योहार रहने दीजिए, प्रदूषण का नहीं। पटाखों का इस्तेमाल कम कीजिए जिससे मेरी तरह अस्थमा से ग्रसित लोग और दूसरे सभी दीपावली में आनंद कर सकें।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com