अमेरिका के टेक्सास में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स की जान जाते-जाते बची। यहां एक सांप ने सिर कटने के बावजूद उस शख्स को डंस लिया। इसके फौरन बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां सांप के जहर को काटने के लिए एंटी वेनम के 26 डोज दिए गए।अमेरिका के टेक्सास में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स की जान जाते-जाते बची। यहां एक सांप ने सिर कटने के बावजूद उस शख्स को डंस लिया। इसके फौरन बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां सांप के जहर को काटने के लिए एंटी वेनम के 26 डोज दिए गए।  अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली जेनिफर सटक्लिफ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके पति बाग में काम कर रहे थे, तभी उन्होंने चार फुट लंबे जहरीले सांप को देखा। सांप को मारने के लिए उन्होंने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जब वो मरे हुए सांप को फेंकने जा रहे थे, तभी सांप के कटे हुए सिर ने उन्हें डंस लिया।  सांप के मरने के कई घंटों बाद भी उसका सिर जिंदा रहता है और डंस सकता है। जेनिफर ने बताया कि सांप के डंसने के तुरंत बाद उनके पति को जहर चढ़ गया। इसके बाद कोर्पस क्रिप्टी स्थित उनके घर से एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया।  एक हफ्ते अस्पताल में रहने के बाद अब वो खतरे से बाहर हैं। हालांकि उनकी किडनी में थोड़ी दिक्कत है। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में डॉक्टर लेस्ली बॉयर कहते हैं कि सांपों को मारने, खासकर उनका सिर काट देना सही नहीं है।  उनके मुताबिक, सांप को काट देना क्रूरता है। साथ ही ये आपके लिए भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि जब आप सांप को काटने के बाद उसके टुकड़े उठाते हैं तो आप उसके जहर के संपर्क में आ सकते हैं।

अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली जेनिफर सटक्लिफ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके पति बाग में काम कर रहे थे, तभी उन्होंने चार फुट लंबे जहरीले सांप को देखा। सांप को मारने के लिए उन्होंने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जब वो मरे हुए सांप को फेंकने जा रहे थे, तभी सांप के कटे हुए सिर ने उन्हें डंस लिया।

सांप के मरने के कई घंटों बाद भी उसका सिर जिंदा रहता है और डंस सकता है। जेनिफर ने बताया कि सांप के डंसने के तुरंत बाद उनके पति को जहर चढ़ गया। इसके बाद कोर्पस क्रिप्टी स्थित उनके घर से एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया।

एक हफ्ते अस्पताल में रहने के बाद अब वो खतरे से बाहर हैं। हालांकि उनकी किडनी में थोड़ी दिक्कत है। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में डॉक्टर लेस्ली बॉयर कहते हैं कि सांपों को मारने, खासकर उनका सिर काट देना सही नहीं है।

उनके मुताबिक, सांप को काट देना क्रूरता है। साथ ही ये आपके लिए भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि जब आप सांप को काटने के बाद उसके टुकड़े उठाते हैं तो आप उसके जहर के संपर्क में आ सकते हैं।