गोयल जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने जाएंगे अमेरिका, व्यापार समझौते पर भी होगी चर्चा

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए इस हफ्ते अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान गोयल अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा भी करेंगे।

 

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक पीयूष गोयल 29 सिंबतर से 5 अक्टूबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। गोयल अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) के निमंत्रण पर 30 सितंबर और एक अक्टूबर को मिलवॉकी, विस्कॉन्सिन में आयोजित होने वाली जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। गोयल दोनों देशों के बीच एक संतुलित और परस्पर लाभकारी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को आगे बढ़ाने और सात फरवरी के संयुक्त बयान के अनुरूप एक अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

 

मंत्रालय के मुताबिक इस बैठक में जी-20 सदस्य देशों के व्यापार मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक के अलावा गोयल अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों में किसानों, मछुआरों, महिला उद्यमियों, स्टार्ट-अप, एमएसएमई और अन्य उद्यमों के लिए अवसरों का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 

वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि भारत सभी जी-20 सदस्य देशों के साथ रचनात्मक रूप से संवाद करेगा और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को केंद्र में रखते हुए नियम-आधारित, खुली, समावेशी, पारदर्शी, न्यायसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के लिए काम करेगा। साथ ही, विकासशील देशों के लिए पर्याप्त नीतिगत गुंजाइश सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com