‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ बनाने वाले अली अब्बास जफर ने सलमान खान के साथ नई फिल्म शुरू कर दी है। ‘भारत’ नाम की इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल करेंगी। खबर है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 14 करोड़ रुपए मांगे थे, लेकिन बात 12 करोड़ रुपए में तय हुई है।'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' बनाने वाले अली अब्बास जफर ने सलमान खान के साथ नई फिल्म शुरू कर दी है। 'भारत' नाम की इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल करेंगी। खबर है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 14 करोड़ रुपए मांगे थे, लेकिन बात 12 करोड़ रुपए में तय हुई है।  बता दें कि दीपिका को ही बॉलीवुड में अब तक सबसे महंगी हीरोइन माना जाता है, उन्हें 'पद्मावत' के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। अब प्रियंका को यह रकम मिली है, इसलिए दोनों बिना किसी शक इस वक्त टॉप पर हैं।  बता दें कि अरसे बाद प्रियंका और सलमान साथ काम कर रहे हैं। दोनों पहले 'मुझसे शादी करोगी', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' और 'सलाम-ए-इश्क' में साथ काम कर चुके हैं। अब लगभग एक दशक बाद दोनों साथ आ रहे हैं।  वैसे बता दें कि इस बीच दो मौके आए जब प्रियंका और सलमान खान साथ काम कर सकते थे, लेकिन बात बन ही नहीं सकी। 'लंदन ड्रीम्स' और 'मैं और मिसेज खन्ना' में दोनों साथ काम करने वाले थे।  'लंदन ड्रीम्स' में असिन के आने से पहले प्रियंका को इस रोल को ऑफर किया गया था। उन्होंने ने ही इस फिल्म को साइन नहीं किया था। फिर प्रियंका ने 'मैं और मिसेज खन्ना' के लिए इनकार किया, तब करीना को यह काम दिया गया था।  प्रियंका से मुलाक़ात करने के लिए अली अब्बास जफर और निर्माता अतुल अग्निहोत्री खास तौर पर न्यूयॉर्क गए थे और वहां उन्हें फिल्म की जानकारी दी गई। प्रियंका को अली की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत फ़िल्म के लिए हामी भर दी।  'गुंडे' में प्रियंका को निर्देशित कर चुके अली ने कहा "हमें प्रियंका चोपड़ा में 'भारत' की आत्मा मिली है। चूंकि भारत में प्रेम कहानी बहुत ही परिपक्व और बहुत सूक्ष्म है, ऐसे में हमें एक ऐसे कलाकार की ज़रुरत थी जो इसे बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित कर सके। उनका किरदार फिल्म की आत्मा है और पूरी फिल्म में वह सलमान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नज़र आएंगी। वह फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ की प्रभावशाली पात्र है।"

बता दें कि दीपिका को ही बॉलीवुड में अब तक सबसे महंगी हीरोइन माना जाता है, उन्हें ‘पद्मावत’ के लिए 12 करोड़ रुपए मिले थे। अब प्रियंका को यह रकम मिली है, इसलिए दोनों बिना किसी शक इस वक्त टॉप पर हैं।

बता दें कि अरसे बाद प्रियंका और सलमान साथ काम कर रहे हैं। दोनों पहले ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ और ‘सलाम-ए-इश्क’ में साथ काम कर चुके हैं। अब लगभग एक दशक बाद दोनों साथ आ रहे हैं।

वैसे बता दें कि इस बीच दो मौके आए जब प्रियंका और सलमान खान साथ काम कर सकते थे, लेकिन बात बन ही नहीं सकी। ‘लंदन ड्रीम्स’ और ‘मैं और मिसेज खन्ना’ में दोनों साथ काम करने वाले थे।

‘लंदन ड्रीम्स’ में असिन के आने से पहले प्रियंका को इस रोल को ऑफर किया गया था। उन्होंने ने ही इस फिल्म को साइन नहीं किया था। फिर प्रियंका ने ‘मैं और मिसेज खन्ना’ के लिए इनकार किया, तब करीना को यह काम दिया गया था।

प्रियंका से मुलाक़ात करने के लिए अली अब्बास जफर और निर्माता अतुल अग्निहोत्री खास तौर पर न्यूयॉर्क गए थे और वहां उन्हें फिल्म की जानकारी दी गई। प्रियंका को अली की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत फ़िल्म के लिए हामी भर दी।

‘गुंडे’ में प्रियंका को निर्देशित कर चुके अली ने कहा “हमें प्रियंका चोपड़ा में ‘भारत’ की आत्मा मिली है। चूंकि भारत में प्रेम कहानी बहुत ही परिपक्व और बहुत सूक्ष्म है, ऐसे में हमें एक ऐसे कलाकार की ज़रुरत थी जो इसे बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित कर सके। उनका किरदार फिल्म की आत्मा है और पूरी फिल्म में वह सलमान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी नज़र आएंगी। वह फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण मोड़ की प्रभावशाली पात्र है।”