पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी की दुल्‍हन‍ियां बनेंगी रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह

कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में पार्टी लाइन के खिलाफ काम करने अपनी एक पहचान बनाने वाली युवा विधायक अदिति सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ विवाह की खबरों के कारण चर्चा में रही अदिति सिंह अब विवाह करने जा रही हैं।

रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह अपनी ही पार्टी के विधायक से 21 नवंबर को नई दिल्ली में विवाह के बंधन में बंधेंगी। इसका रिश्ता अदिति सिंह के पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह ने तय किया था। नई दिल्ली में 21 नवंबर को विवाह के बाद रिशेप्शन 23 नवंबर को चंडीगढ़ में होगा। समारोह का आयोजन 20 नवंबर को मेहंदी की रस्म से शुरू हो जाएगा।

दोनों का ही राजनीतिक परिवार

यह संयोग ही है कि सरकार अंगद सिंह सैनी और अदिति सिंह दोनों ही 2017 में पहली बार विधायक बने और दोनों को ही राजनीति विरासत में मिली है। अंगद ने 2017 में अपनी राजनीति कैरियर की शुरुआत की और शहीद भगत नगर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। युवा विधायक अंगद सैनी, स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड छह बार नवांशहर सीट जीती। अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं, जिन्होंने 2017 में 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट जीती थी। उनके पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह विभिन्न दलों से पांच बार रायबरेली सदर से चुनाव जीते  थे। अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं। उन्होंने 2017 में रायबरेली सदर सीट से करीब 90,000 से अधिक वोटों के साथ जीत दर्ज की थी।

अदिति सिंह ने पहले चुनाव में ही कराया धमक का एहसास 

अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में सबसे युवा विधायकों में से एक हैं, उन्होंने वर्ष 2017 में 90,000 से अधिक वोटों के साथ रायबरेली सदर सीट जीती थीं. उनके पिता अखिलेश कुमार सिंह पांच बार रायबरेली सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

पिता ने तय की थी अदिति की शादी

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह की सगाई बीते वर्ष दिसंबर में पंजाब से कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ हुई। इसकी सगाई की तस्वीर में अखिलेश सिंह अंगद का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। अदिति सिंह ने कहा कि यह शादी उनके पिता ने तय की थी।

अदिति सिंह और अंगद सैनी दोनों के ही परिवार दशकों से राजनीति में हैं। जितने समय से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का परिवार राजनीति में है, लगभग उतने ही समय से अंगद सैनी का परिवार भी पंजाब की राजनीति में सक्रिय है। अपनी अदिति सिंह ने अपनी शादी को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक अंगद सैनी के साथ शादी को लकेर बेहद खुश हैं।

कार्ड भी बंट गए

अदिति सिंह और अंगद सैनी के शादी के कार्ड भी बंट चुके हैं। अदिति सिंह गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले रायबरेली से आती है। फिलहाल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से लोकसभा सांसद हैं। अदिति सिंह पिछले काफी समय से मीडिया की सुर्खियों में हैं।

शादी में दिख सकते हैं प्रियंका और राहुल गांधी

अदिति तथा अंगद की 21 को होने वाली इस हाइ-प्रोफाइल शादी में कई सियासी दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ भी कांग्रेस विधायक की शादी में शामिल हो सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका और राहुल गांधी भी उनकी शादी में शामिल हो सकते हैं।

अदिति सिंह पर हाल ही में हो चुका है हमला

इसके अलावा कुछ दिन पहले अदिति सिंह पर रायबरेली टोल प्लाजा पर हमला हुआ था, जिसके बाद उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी थी। इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दो अक्टूबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार किया था, लेकिन अदिति सिंह ने हिस्सा लिया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदिति सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

जब राहुल गांधी से सगाई की फैली थी अफवाह

अदिति सिंह कांग्रेस के बाहुबली नेता रहे स्वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी हैं। हाल ही में वो तब सुर्खियों में आई थीं, जब राहुल गांधी के साथ उनकी सगाई की अफवाह फैली थी। इसके बाद अदिति सिंह ने राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया था और उनको अपना भाई बताया था। अदिति सिंह ने कहा था कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वो उनको राखी बांधती हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com