लॉस एंजेल्स : अमेरिका के मिड वेस्ट के चार राज्यों में सोमवार को बर्फीले तूफ़ान से 11 लोगों की मौत हो गई। इस तूफ़ान का क़हर मिसूरी, नेब्रास्का, कैनसस और इंडियाना में बरपा है। इससे मिड वेस्ट में बर्फीले तूफ़ान से जैन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हाइवे पर वाहनों की लम्बी क़तारें लगी है और सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इस से मिड वेस्ट के 12 राज्यों में तकरीबन छह करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal