हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा करिश्मा कपूर के बारे में तो आप सभी जानते होंगे| अपनी अदाकारी से फैंस के दिलो में अपनी अहम् जगह बनाने में कामयाब रही यह अदाकारा| इसके बाद अब बॉलीवुड में नेक्स्ट जेनेरशन की स्टारकिड्स की ओर सभी की निगाहें हैं। इनमें से कई ने डेब्यू कर लिया है। वही आने वाले दिनों में कई और स्टारकिड्स बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाे है।वही बीते दिनों कपूर खानदान के यहां रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया जहां करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 
इस दौरान वो मां की तरह ही स्टाइल स्टेटमेंट सेट करती देखी गईं। 14 वर्षीय समायरा ने रिसेप्शन में मां से मिलता हुआ डिजाइनर लहंगा पहना हुआ था। इसके अलावा सफेद और गोल्डन कलर का लहंगा पहन समायरा कैमरे के सामने बहुत कॉन्फिडेंट लग रही थीं। इसके साथ ही समायरा इससे पहले भी कई इवेंट्स और पार्टियों में करिश्मा कपूर के साथ देखी गई हैं। इसके अलावा अरमान जैन की शादी के दिन समायारा का पिंक अवतार दिखा। वही उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना हुआ था। वहीं करिश्मा ने भी पिंक साड़ी पहनी थी। 11 मार्च 2019 को करिश्मा ने समायरा के बर्थडे पर ये तस्वीर शेयर की थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की तस्वीर में मां-बेटी के बीच बॉन्डिंग को देखा जा सकता है। इसके अलावा समायरा के स्टाइल को देखकर माना जा रहा है वो भी बॉलीवुड फिल्मों की ओर रुख कर सकती हैं फिलहाल उनकी रुचि किस क्षेत्र में है इसका पता नहीं चल पाया है। वही एक अन्य तस्वीर में समायरा शॉर्ट ड्रेस पहने दिखीं। रेड कलर की इस शॉर्ट ड्रेस में समायरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वही उनके साथ करिश्मा ने भी रेड और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal