सुनीता संग रिश्ते पर अनिल कपूर ने की दिल की बात

मुंबई : स्टार प्लस के आगामी शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ में इस बार शादी, रिश्ते और अकेले रहने को लेकर दिलचस्प बातचीत देखने को मिलेगी। शो के दौरान पुणे के सुमीत मेलवानी ने बताया कि वह पिछले 35 साल से एक रिश्ते में हैं, लेकिन उन्होंने और उनकी साथी ने शादी नहीं की है। वहीं, बड़ौदा के रोचक सक्सेना ने कहा कि वह सिंगल रहकर खुश हैं और अपनी आजादी तथा खुद के लिए मिलने वाले समय को पसंद करते हैं। उनका कहना है कि वह केवल परिवार की इच्छा पूरी करने के लिए शादी नहीं करना चाहते।

 

प्रतिभागियों की बात सुनने के बाद अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के साथ अपने वैवाहिक जीवन का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं बोल सकता कि मैंने गलती की है, या यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था। पर मुझे लगता है कि शादी करना मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था।” इसी बातचीत के दौरान गुजरात के शुभम बालांडे ने बताया कि अगर वह एक करोड़ रुपये जीतते हैं तो अपनी पत्नी से दोबारा धूमधाम से शादी करना चाहेंगे और उन्हें दूसरे हनीमून पर ले जाना चाहेंगे। शुभम की बात सुनकर अनिल ने अपने पुराने दिनों को याद किया।

 

अनिल ने बताया कि शादी के बाद सुनीता अकेले ही हनीमून पर गई थीं, क्योंकि वह उस समय शूटिंग में व्यस्त थे। शुभम की दोबारा शादी और हनीमून की इच्छा सुनकर अनिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें इससे दोबारा हनीमून की योजना बनाने का विचार मिल गया है। शो में अलग-अलग प्रतिभागियों की शादी और रिश्तों से जुड़ी कहानियों के बीच अनिल कपूर का निजी अनुभव भी चर्चा का हिस्सा बनेगा। ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com