आधी आबादी ने लगाया पूरा दम : रांची पैसेंजर ट्रेन संभाली

ट्रेन चलाने से लेकर प्लेटफॉर्म, टिकट चेकिंग और टिकट काउंटर महिलाओं के हवाले
रांची : पूरी दुनिया में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल ने महिलाओं के योगदान पर डूडल समर्पित किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस अवसर पर महिलाओं को बधाई दी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरी दुनिया में आधी आबादी के हुनर और हौसले को सलाम किया गया। सूबे में भी कई कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर रांची रेल मंडल ने भी अनूठी पहल की। ट्रेनों के परिचालन से लेकर प्लेटफॉर्म, टिकट चेकिंग और टिकट काउंटर सभी महिलाओं के जिम्मे सौंप दिए गए। महिलाओं ने भी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और साबित किया कि पुरुषों कम नहीं बेहतर हैं। रांची रेल मंडल ने रांची-लोहरदगा-टोरी पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की जिम्मेदारी पूरी तरह से महिलाओं को सौंप दी। धनबाद रेलवे स्टेशन की कमान भी पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में रही। धनबाद रेलवे स्टेशन पर महिला कर्मी ही टिकट काउंटर पर रहीं और टिकट चेकिंग का काम भी महिलाओं ने ही किया। इसके अलावा धनबाद-सिंदरी सवारी गाड़ी का परिचालन सिर्फ महिला कर्मियों ने ही किया। इधर, रांची रेल मंडल की पहल पर रविवार को महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी हुआ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com