Samsung Galaxy M31s को मिला नया अपडेट, पहले से अधिक सुरक्षित होगा स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M31s को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में One UI 2.5 सॉफ्टवेयर प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए नवंबर 2020 सिक्योरिटी पैच भी रोलआउट कर दिया है। बता दें कि नया अपडेट मिलने के बाद यूजर्स को फोन में कई खास फीचर्स की सुविधा मिलेगी। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फीचर Alt Z Life है जो कि एक प्राइवेसी फीचर है। इसे Galaxy A51 और Galaxy A71 के साथ पासवर्ड प्रोटेक्टेड फोल्डर के तौर पर पेश किया गया था।

Samsung Galaxy M31s को मिला नया अपडेट

Samsung Galaxy M31s को मिले नए अपडेट के बारे में TizenHelp वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। हालांकि, Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट का खुलासा तो किया गया है लेकिन इससे जुड़ी कोई डिटेल मौजूद नहीं है। बता दें​ कि One UI 2.5 सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज 748MB है। इस सॉफ्टवेयर को​ बिल्ड नंबर M317FXXU2BTK1 नाम से रोलआउट किया गया है। साथ ही कंपनी ने नवंबर एंड्राइड सिक्योरिटी पैच 2020 भी रोलआउट किया है जो कि स्मार्टफोन को अधिक सुरक्षित बनाएगा।

अपडेट में ऐड होंगे कई खास फीचर्स

सामने आई रिपोर्ट के अनुसार नए अपडेट के साथ यूजर्स को Samsung Galaxy M31s में कई खास व उपयोगी फीचर्स की सुविधा मिलेगी। इसमें Always On डिस्प्ले फंक्शन को पहले की तुलना में बेहतर किया गया है जो कि Bitmoji स्टीकर्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन के कीबोर्ड को भी अपडेट किया है। अब कीबोर्ड में लैंडस्कैप मोड में उपयोग करने पर दो हिस्सों में स्पिल्ट किया जा सकता है। साथ ही कीबोर्ड में सर्च फंक्शन भी अपडेट किया गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन के कैमरे में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें प्रो वीडियो, एआर इमोजी, एआर डूडल, सीन ऑप्टिमाइजर और स्मार्टस्कैन जैसे फीचर्स शामिल हैं। वहीं Samsung Galaxy M31s में मैसेज ऐप को भी अपडेट किया गया है। इसमें यूजर्स को प्री-कॉन्फिगर एसओएस कॉन्टेक्ट की सुविधा मिलेगी। साथ ही नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ Alt Z Life प्राइवेसी फीचर भी फोन में उपलब्ध होगा।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com