योगी से मिले फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन, यूपी के विकास पर हुई चर्चा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने शिष्टाचार भेंट की। फ्रांस के राजदूत मंगलवार से उत्तर प्रदेश के विशेष दौरे पर हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन के साथ अद्भुत मुलाकात हुई। हमने फ्रांस और भारत के बीच सम्बन्धों को और मजबूत करने के साथ उत्तर प्रदेश की विशाल क्षमता का लाभ उठाने के लिए साझेदारी को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा की।

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन मंगलवार को लखनऊ आए थे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण किया। बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। इसके बाद वह अयोध्या होते हुए रात 8:30 बजे गोरखपुर जाएंगे। यहां मोहद्दीपुर स्थित होटल रैडिसन ब्लू में रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को सुबह सात बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। नाथ संप्रदाय के विख्यात मंदिर में दर्शन, पूजन व भ्रमण के लिए वह दो घण्टे मौजूद रहेंगे। इसके बाद वायु मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। फ्रांस के राजदूत का यह दौरा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की कड़ी को और मजबूत करेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com