अन्तर्राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में आशुतोष तिवारी चयनित

लखनऊ, 5 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के आई.सी.एस.ई. सेक्शन के गणित शिक्षक श्री आशुतोष तिवारी ने द वल्र्ड टीचर्स क्विज-2020 में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था टीसीसियन के तत्वावधान में आयोजित हुई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि शिक्षकों के लिए आयोजित इस बेहद प्रतिष्ठित क्विज प्रतियोगिता में पूरे विश्व से 11633 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें श्री आशुतोष तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में अपना स्थान सुनिश्चित किया। श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उच्च रैंक अर्जित कर सी.एम.एस. शिक्षक ने अपनी शिक्षणेतर प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम तो लहराया ही है, साथ ही सी.एम.एस. शिक्षकों द्वारा विभिन्न रचनात्मक व सृजनात्मक शैक्षणिक गतिविधियों द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं छात्रों की प्रतिभा को उभारने के अतुलनीय प्रयासों को भी प्रतिस्थापित किया है। शैक्षिक क्षेत्र में सी.एम.एस. शिक्षक अपने कठिन परिश्रम एवं ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु विशेष रूप से जाने जाते हैं।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 61 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com