Samsung Galaxy S20 FE को मिला नया अपडेट, अब डिवाइस होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित

Samsung ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy S20 FE के लिए एंड्राइड 11 पर आधारित One UI 3.0 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में यूजर्स को दिसंबर सिक्योरिटी पैच मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस के कई ऐप को भी अपग्रेड किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले Galaxy M51 और Galaxy A31 के लिए अपडेट जारी किया गया था।

सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, One UI 3.0 अपडेट रूस के यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इस अपडेट का firmware वर्जन G780FXXU1BTL1 है और यूजर्स को इसमें दिसंबर 2020 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच मिलेगा।

कंपनी ने One UI 3.0 में यूआई डिजाइन, नोटिफिकेशन ऐरिया, मीडिया प्लेबैक विजिट, डिजिटल वेलबींग और चैट हेड को अपडेट किया है। इसके अलावा फोन में मौजूद कैलेंडर से लेकर सैमसंग की-बोर्ड तक को अपग्रेड किया गया है।

Samsung Galaxy S20 FE की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com