फ्यूल स्विच में आई खराबी, लंदन से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया 787 फ्लाइट की रोकी गई

नई दिल्‍ली : टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया की 787-8 विमान में सोमवार को एक बार फिर तकनीकी खराबी आ गई है। एयरलाइंस की यह फ्लाइट लंदन से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन फ्यूल स्विच खराब होने की वजह से उड़ान को टाल दिया गया है।

 

एयर इंडिया प्रवक्ता ने बताया कि हमें जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। इस जानकारी के बाद हमने संबंधित विमान को ग्राउंड कर दिया है और पायलट की चिंताओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराने के लिए ओईएम को शामिल किया है। यह मामला विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भी सूचित कर दिया गया है।

 

 

 

गुजरात के अहमदाबाद में पिछले साल क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में भी फ्यूल स्विच में गड़बड़ी के बाद हादसे की बात सामने आई थी। फिलहाल लंदन में रोकी गई एयर इंडिया की विमान की जांच जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com