पुलिस मुठभेड़ में गौकशी गिरोह के दो सदस्य घायल

आज़मगढ़ : जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गौतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश घायल होकर गिरफ्तार किए गए। मौके से एक पिकअप वाहन, प्रतिबंधित पशु, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

 

बीती रात थाना सरायमीर पुलिस क्षेत्र में गश्त व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि डेमरी मकदुमपुर गांव में पूर्व में हुई गौकशी की घटना में शामिल शातिर गौतस्कर दोबारा एक पिकअप वाहन में गौवंश लादकर दीदारगंज–सरायमीर मार्ग से गांव की ओर जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायमीर मय पुलिस बल ने सिकरौर सहबरी के आगे घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश अवरोधक तोड़ते हुए भाग निकले।

 

पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो बदमाश पिकअप छोड़कर पैदल भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो फरार हो गए।

 

घायल अभियुक्तों की पहचान रफीक उर्फ टोनी पुत्र रसीद निवासी डेमरी मकदुमपुर, थाना सरायमीर तथा राहुल यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी गरावपुर, थाना दीदारगंज के रूप में हुई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन, एक प्रतिबंधित पशु, दो तमंचा, कारतूस, सहित नगद धनराशि व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

 

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पिकअप वाहन में लदा पशु, तमंचे, कारतूस आदि समान बरामद हुआ है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि ये आरोपी संगठित गिरोह के रूप में जौनपुर बॉर्डर से सटे क्षेत्रों से प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर डेमरी मकदुमपुर लाते थे और गौकशी कर अवैध मांस की बिक्री कर रकम आपस में बांटते थे। फरार दो आरोपितों सलमान एवं मन्नान निवासीगण शेरवा, थाना सरायमीर बताए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com