‘यार पर तकरार’, लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर फिर बवाल; रिजिजू बोले- कांग्रेस को देश की तरक्की बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली : लोकसभा में सोमवार के बाद मंगलवार को भी हंगामे का सिलसिला जारी रहा, जिससे कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पाया और सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दोपहर 12 बजे फिर से कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन फिर से हंगामे के कारण इसे 2 बजे तक के लिए टालना पड़ा।

 

जब 2 बजे सदन फिर से शुरू हुआ, तो राहुल गांधी ने बोलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने चीन का मुद्दा उठाने पर अड़ गए। इस दौरान विपक्षी सदस्य और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। राहुल गांधी ने नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए अपनी बात रखने का प्रयास किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जाहिर की और कहा कि राहुल इस विषय को छोड़कर चर्चा करें।

 

इसी बीच, सदन में किसी सदस्य ने चेयर को संबोधित करते हुए “यार” शब्द का प्रयोग किया, जिस पर चेयर पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह संसद है, यहां डेकोरम मेंटेन करें और “यार” जैसे शब्द का प्रयोग न करें। इस घटना के बाद माहौल गरम हो गया और राहुल गांधी को बोलने से रोक दिया गया।

 

राहुल गांधी ने अपनी बात रखते हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की एक अप्रकाशित किताब का हवाला दिया, जिसमें चीन और पाकिस्तान से जुड़े नेशनल सिक्योरिटी मामलों का जिक्र था। वहीं, सरकार का तर्क है कि यदि वह किताब पब्लिश ही नहीं हुई है, तो उस पर आधारित कोई भी आर्टिकल मान्य नहीं है।

 

कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने नरेश उत्तम पटेल का नाम लेते हुए कहा कि यह सबकुछ व्यवस्थित तरीके से हो रहा है, लेकिन सदन का डेकोरम और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। इस बीच, विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक के बीच सदन की कार्यवाही तीसरे बार तीन बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com