ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

 

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की खबर के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.85 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,917.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 335.60 अंक यानी 1.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 96.47 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,337.46 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

 

अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.26 प्रतिशत टूट कर 10,314.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सीएसी इंडेक्स ने 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 8,179.50 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.07 प्रतिशत लुढ़क कर 24,780.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

 

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,949.33 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.21 प्रतिशत उछल कर 32,262.87 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,343.99 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ1,339.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 112.50 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,752.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है‌। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 284.66 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,436 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत लुढ़क कर 8,092.02 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 98.77 अंक यानी 0.37 प्रतिशत फिसल कर 26,736 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.07 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 4,067.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com