भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने की घोषणा की। इसके चलते लोन की ब्याज दरें भी जस की तस बनी रहेंगी और आम ग्राहकों को इस समय किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी। गवर्नर ने देश की अर्थव्यवस्था के बारे में बताते हुए कहा कि भारत की इकोनॉमी और ग्रोथ फिलहाल मजबूत स्थिति में है और महंगाई नियंत्रित दायरे में बनी हुई है।
उन्होंने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए महंगाई अनुमान को 3.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत और दूसरी तिमाही के लिए 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.2 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले का असर कर्ज के खर्च और ग्राहकों की जेब पर सीधे महसूस होगा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal