दुबई : भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्टार खिलाड़ियों और दिग्गजों से सजा कमेंट्री पैनल घोषित कर दिया गया है। इस हाई-प्रोफाइल पैनल की अगुआई रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ और इयान बिशप जैसे अनुभवी कमेंटेटर करेंगे।
आईसीसी के अनुसार, टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में कुल 55 मैचों के दौरान पूर्व महान खिलाड़ियों और मौजूदा सितारों की दमदार मौजूदगी सुनाई देगी। इस सूची में पूर्व टी20 वर्ल्ड कप विजेता एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बैड्री, रॉबिन उथप्पा और कार्लोस ब्रैथवेट जैसे नाम शामिल हैं।
खास बात यह है कि मौजूदा खिलाड़ी और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा भी कमेंट्री बॉक्स में नजर आएंगे। इसके अलावा 2014 टी20 वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज भी कमेंट्री टीम का हिस्सा होंगे।
डिफेंडिंग चैंपियन भारत पर सबकी नजर
टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतर रही है और तीसरी बार खिताब जीतने के साथ-साथ ट्रॉफी का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बनने का लक्ष्य रखेगी। भारत को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, खासकर अक्टूबर 2023 के बाद से खेले गए 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से 48 में जीत और हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार सीरीज जीत के बाद।
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मुकाबले से करेगी।
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कमेंटेटर्स की सूची
रवि शास्त्री, नासिर हुसैन, इयान स्मिथ, इयान बिशप, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक, कुमार संगकारा, सैमुअल बैड्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रैथवेट, इयोन मोर्गन, वसीम अकरम, सुनील गावस्कर, मैथ्यू हेडन, रमीज राजा, डेल स्टेन, माइकल एथर्टन, वकार यूनिस, साइमन डूल, शॉन पोलक, केटी मार्टिन, हर्षा भोगले, एम्पुमेलेलो म्बांग्वा, नताली जर्मेनोस, डैनी मॉरिसन, एलन विल्किंस, इयान वार्ड, मार्क हॉवर्ड, निक नाइट, अतहर अली खान, कास नायडू, बाजिद खान, रौनक कपूर, नायल ओ’ब्रायन, प्रेस्टन मॉम्सन, एंड्रयू लियोनार्ड, रसेल अर्नोल्ड, रोशन अबेयसिंघे, एंजेलो मैथ्यूज और टेम्बा बावुमा।
—————
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal