वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप फाइनल में ठोका सबसे तेज शतक; बना डाला नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐतिहासिक पारी खेलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में वैभव ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

 

यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में लगाया गया अब तक का सबसे तेज शतक है। उनकी इस तूफानी पारी ने न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित किया, बल्कि भारतीय टीम को भी मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वैभव सूर्यवंशी की यह उपलब्धि अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com