रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। शाह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को नवा रायपुर में नक्सल विरोधी अभियान को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (सीआरपीएफ, बीएसएफ आदि) के कमांडर, इंटेलिजेंस एजेंसियां और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में चल रहे ऑपरेशन, इंटेलिजेंस इनपुट्स, फोर्स डिप्लॉयमेंट और अंतिम चरण की रणनीति पर विस्तार से मंथन होगा।
दौरे के तीसरे दिन 9 फरवरी को अमित शाह बस्तर के जगदलपुर पहुंचेंगे, जहां वे बस्तर पंडुम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह आदिवासी संस्कृति, लोक कला और परंपराओं का भव्य उत्सव है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal