मणिपुरः अलग-अलग अभियानों में उग्रवादी संगठनों के तीन कैडर गिरफ्तार

इंफाल : राज्य में जबरन वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए इंटेलिजेंस आधारित कॉम्बिंग, घेराबंदी और तलाशी अभियान बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे हैं।

 

मणिपुर पुलिस मुख्यालय की तरफ से आज जारी बयान के अनुसार शनिवार को सुरक्षा बलों ने प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय जबरन वसूली करने वाले कैडर, सगोलसेम जॉयचंद्र सिंह (47) उर्फ बुंगचा, जो काकवा मखा नामेइरकपम लीकाई का रहने वाला है, को इंफाल पूर्वी जिले के इरिलबंग थाना क्षेत्र के कोंगबा नंदेइबम लीकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन, 40 रुपये समेत एक बटुआ और एक आधार कार्ड बरामद किया गया।

 

इसी दिन सुरक्षा बलों ने प्रीपाक के एक सक्रिय कैडर, सेराम मणिमतुम मीतेई उर्फ मणि (20) को गिरफ्तार किया गया। आरोपित इंफाल पश्चिम जिला के सेकमाई थानांतर्गत सेन्जम खुनौ मयाई लीकाई का रहने वाला है। उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

 

वहीं, अन्य एक अभियान में सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिला के काकचिंग थानांतर्गत काकचिंग लमखाई इलाके से एक जबरन वसूली करने वाले केवाकेएल कैडर तखेलंबम मोहन सिंह (31) को गिरफ्तार किया गया। आरोपित काकचिंग जिला के पल्लेल मानिंग लीकाई का रहने वाला है । उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बल जिलों के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान और एरिया डोमिनेशन जारी रखे हुए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को मणिपुर के अलग-अलग जिलों में, पहाड़ों और घाटी दोनों में, कुल 114 नाके/चेकपॉइंट लगाए गए, हालांकि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर ज़रूरी सामान ले जा रहे 303 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और वाहनों की सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा काफिला मुहैया कराया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com