सीधे-साधे लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास कर रहे दो लाेग गिरफ्तार

नोएडा : थाना बीटा- दो क्षेत्र के एच्क्षर गांव में कुछ लोग सीधे-साधे लोगों को भ्रमित करके धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एच्क्षर गांव में कुछ महिलाओं को एकत्र करके उन्हें ईसाई धर्म के बारे में जानकारी दे रहे है। उन लोगों ने आरोप लगाया कि ये लोग इन लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास कर रहे सुरेश पुत्र शंकर लाल निवासी राजस्थान तथा चंद्र किरण पुत्र गजे सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह जांच कर रही है की वारदात में और कितने लोग शामिल हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com