एक्सेल एंटरटेनमेंट को रणवीर सिंह के फैसले से 40 करोड़ का नुकसान

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ के प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने से फिल्म मेकर्स को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन वर्क और शूटिंग की तैयारियों में अब तक लगभग 40 करोड़ का निवेश किया जा चुका था।

 

जानकारी के मुताबिक, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ‘डॉन 3’ की शूटिंग लोकेशन्स, सेट डिजाइन और अन्य तैयारियां रणवीर सिंह की हरी झंडी मिलने के बाद ही शुरू की थीं। लेकिन कुछ क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते रणवीर ने प्रोजेक्ट छोड़ दिया। रणवीर का कहना है कि उन्हें स्क्रिप्ट और कहानी में सुधार की जरूरत महसूस हुई थी और वे उपलब्ध स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं थे।

 

एक्सेल एंटरटेनमेंट के सूत्रों का कहना है कि फिल्म के नुकसान के लिए रणवीर जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए हां कहा था और उसके बाद अचानक बाहर हो गए। वहीं, रणवीर ने इस दावे को खारिज कर दिया है और नुकसान की भरपाई करने से इन्कार किया है।

 

मेकर्स ने फिल्म से जुड़े सभी तकनीकी और क्रू मेंबर्स को सूचित किया है कि वे दूसरे प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं क्योंकि ‘डॉन 3’ फिलहाल बंद हो गई है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि रणवीर का यह कदम बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन-एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट में भारी झटका साबित हुआ है और इसका असर फिल्म की रिलीज और बैनर के बिजनेस पर भी पड़ेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com